एक डॉक्टर... जो सैनिकों के परिवार का मुफ्त में करता है इलाज

एक डॉक्टर... जो सैनिकों के परिवार का मुफ्त में करता है इलाज

डिजिटल डेस्क, लखनऊ। गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ. अजय कुमार चौधरी ने अपने काम से अपनी एक अलग पहचान समाज में बना चुके हैं। दरअसल डॉ. अजय देश की सीमा पर तैनात सैनिकों के परिजनों का नि:शुल्क इलाज करते हैं। डॉ अजय चौधरी वर्तमान में अपनी सेवाएं लखनऊ में दे रहे हैं। शहर के गोमती नगर में स्थित अपनी क्लिनिक सैनिकों के मरीजों परिजनों का नि:शुल्क मरीजों का इलाज करते हैं। डॉ. चौधरी ने देश की सेवा करने के लिए सेना में अपनी किस्मत की आजमाई थी, लेकिन वह एनडीए परीक्षा के पास नही हो सके थे। उन्होंने अपना सपना पूरा करने के लिए डॉक्टरी की पढ़ाई की और कड़ी मेहनत के बाल एक सफल गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट बने। जिसके बाद आज वे सैनिकों के परिजनों नि:शुल्क कर रहे है। इस सेवा को वे देश के सैनिकों का सम्मान समझते हैं। 

 

 

निःस्वार्थ रूप से कर रहा हूं सेवा

देश के लिए कार्यरत सैनिकों के सम्मान में डॉक्टर चौधरी नि:शुल्क सेवा कर रहे है। एएनआई से बात करते हुए डॉक्टर अजय चौधरी ने कहा - यह उन लोगों को वापस देने का मेरा तरीका है जो देश के लिए निःस्वार्थ रूप से काम करते हैं। मैं यह स्वेच्छा से कर रहा हूँ। 

 

 

डॉक्टर चौधरी ने अपने क्लिनिक के प्रवेश द्वार पर एक नोटिस भी लगाया है। इस नोटिस बोर्ड पर लिखा है कि यहां, सैनिकों को परामर्श शुल्क का भुगतान करने की आवश्यकता नहीं है। आपने सीमा पर अपना शुल्क पहले से ही दिया है। 

 

सेना की ओर से हुए सम्मानित

हाल ही में लखनऊ में गेस्ट्रो विशेषज्ञ डॉ. अजय कुमार चौधरी को सेना की ओर से सम्मानित किया गया था। यह सम्मान उन्हें मध्य कमान सेनाध्यक्ष लेफ्टिनेंट जनरल बीएस नेगी की ओर से मेजर जनरल डीएस भाकुनी ने प्रदान किया था। उन्हें सैनिकों एवं उनके परिजनों को नि:शुल्क चिकित्सा परामर्श के लिए प्रशंसा पत्र और उत्कृष्ट सेवा प्रमाणपत्र प्रदान किया गया था। 

 

 

सैन्य से हैं डॉ. अजय चौधरी

गैस्ट्रोएंटरोलॉजिस्ट डॉ.अजय चौधरी सैन्य पृष्ठभूमि वाले परिवार से है। उनके पिता सेना में थे और उनके भाई भारतीय नौसेना में कमांडर थे। डॉ.अजय कुमार चौधरी लखनऊ में अपनी सेवाएं दे रहे हैं। इनकी क्लिनिक लखनऊ के गोमती नगर क्षेत्र में स्थित है। यहां सैनिक के परिजनों के चेक-अप के समय आईडी कार्ड देखकर चौधरी इन मरीजों का इलाज करते है। डॉ. अजय चौधरी से Lybrate.com पर निजी तौर पर परामर्श ले सकते है। 
 

Created On :   10 May 2018 5:55 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story