इस बार लोकसभा चुनाव परिणामों के बेहद करीब रहे एग्जिट पोल

This time exit polls are very close to the results of Lok Sabha election
इस बार लोकसभा चुनाव परिणामों के बेहद करीब रहे एग्जिट पोल
इस बार लोकसभा चुनाव परिणामों के बेहद करीब रहे एग्जिट पोल

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र के लोकसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना युती को एग्जिट पोल के अनुमानों के बराबर सीटें मिली हैं। आज तक-एक्सिस माई इंडिया के एग्जिट पोल में भाजपा और शिवसेना युति को 38 से 42 सीटें मिलने की संभावना जताई गई थी। गुरुवार को मतगणना के बाद आए चुनाव परिणाम के अनुसार भाजपा-शिवसेना युति को 38 सीटें मिली हैं। आज तक-एक्सिस माई इंडिया के सर्वे में कांग्रेस-राष्ट्रवादी कांग्रेस को 6 से 10 सीटें मिलने का अंदाज था। इन दोनों दलों को 5 सीटें मिली हैं। एबीपी न्यूज-निलसन के सर्वे में भाजपा-शिवसेना युती को 14 सीटों के नुकसान का अनुमान था लेकिन युती को महज 7 सीटों का नुकसान उठना पड़ा है। एग्जिट पोल में कांग्रेस की तुलना में राष्ट्रवादी कांग्रेस के बेहतर प्रदर्शन का अंदाजा सही साबित हुई है। एबीपी न्यूज निलसन ने भाजपा को 17 सीटें और शिवसेना को 17 सीटें मिलने की संभावना जताई थी। लेकिन इस चुनाव में भाजपा को 22 और शिवसेना को 18 सीटें मिली हैं। 

टाइम्स नाउ और वीएमआर के एग्जिट पोल्स ने युति को 38 सीटें और रिपब्लिक -जन की बात के सर्वे ने युति को 34 से 39 सीटें दी थी। रिपब्लिक और सी वोटर के सर्वे ने युति को 34 सीटें मिलने का अनुमान लगाया था लेकिन युति को तीनों सर्वे से अधिक सीटें मिली हैं। 

एग्जिट पोल सर्वे 

न्यूज चैनल                              भाजपा-शिवसेना        कांग्रेस- राष्ट्रवादी कांग्रेस      

एबीपी न्यूज -निलसन                34 सीटें                     14 सीटें
आज तक-एक्सिस माई इंडिया     38 से 42 सीटें             6 से 10 सीटें
टाइम्स नाउ और वीएमआर         38 सीटें                     10 सीटें
रिपब्लिक - जन की बात             34 से 39 सीटें             8 से 12 सीटें 

लोकसभा चुनाव के परिणाम (शाम 7 बजे तक)

भाजपा- 23
शिवसेना - 18
राष्ट्रवादी कांग्रेस -4
कांग्रेस - 1
अन्य - 2 
कुल सीटें - 48  

Created On :   23 May 2019 2:22 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story