इस बार 14-15 जनवरी को मकर संक्रांति, जानिए क्या है खास बात

This year Makar Sankranti celebrates on 14-15 January, know what is special
इस बार 14-15 जनवरी को मकर संक्रांति, जानिए क्या है खास बात
इस बार 14-15 जनवरी को मकर संक्रांति, जानिए क्या है खास बात

डिजिटल डेस्क, नागपुर। इस साल मकर संक्रांति 14-15 जनवरी को है। दरअसल, सूर्य का मकर राशि में प्रवेश 14 जनवरी की शाम 7 बजकर 50 मिनट पर हो रहा है। शास्त्रों के अनुसार रात में संक्रांति होने पर अगले दिन संक्रांति मनाई जाती है। इसके अनुसार ही इस बार मकर संक्रांति 14 नहीं 15 जनवरी को मनाई जाएगी। पंडित गिरधारीलाल पालीवाल के अनुसार, मकर संक्रांति का त्यौहार सूर्य देव को समर्पित होता है। इस दिन भगवान सूर्यदेव धनु राशि छोड़कर मकर राशि में प्रवेश करते हैं। ज्योतिषियों की मानें तो मकर संक्रांति के दिन तिल का दान या तिल से बनी सामग्री ग्रहण करने से कष्टकारी ग्रहों से छुटकारा मिलता है और गंगा स्नान से अश्वमेध यज्ञ के समान पुण्य मिलता है। वर्ष 2014 से 2016 तक मकर संक्रांति 14 जनवरी को मनाई गई थी, जबकि 2017 व 2018 में यह 15 जनवरी को ही मनाई गई थी। दक्षिण भारत के कई हिस्सों में यह पर्व पोंगल के रूप में मनाया जाता है।

खरमास का समापन
मकर संक्रांति इस बार अमृतसिद्धि, स्वार्थसिद्धि और रवियोग में मनेगी इस दिन अश्विनी नक्षत्र भी रहेगा, जो मंगलकारी है। अमृतसिद्धि व सर्वार्थसिद्धि योग सूर्योदय से 9.48 बजे तक रहेंगे। इसी दिन रवियोग सूर्यास्त तक रहेगा। एक दिन पहले रेवती नक्षत्र में प्रारंभ होकर संक्रांति अश्विनी नक्षत्र में मनाई जाएगी। इस दिन शाकंभरी यात्रा का शुभारंभ िदवस भी रहेगा। खरमास का समापन भी इसी दिन होगा। अगले दिन से विवाह आदि शुभ कार्य प्रारंभ होंगे।

आइए जानते हैं किस राशि के व्यक्ति को इस दिन किस खास चीज का दान करना चाहिए। 
मेष - जल में पीले पुष्प, हल्दी, तिल मिलाकर अर्घ्य दें। तिल-गुड़ का दान करें।
वृष - जल में सफेद चंदन, दूध, श्वेत पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।
मिथुन- जल में तिल, दूर्वा तथा पुष्प मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें और गाय को हरा चारा दें। 
कर्क- जल में दूध, चावल, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। संकटों से मुक्ति मिलेगी।
सिंह- जल में कुमकुम तथा रक्त पुष्प, तिल डालकर सूर्य को अर्घ्य दें।
कन्या- जल में तिल, दूर्वा, पुष्प डालकर सूर्य को अर्घ्य दें। मूंग की दाल की खिचड़ी बनाकर दान करें। गाय को चारा दें।
तुला- सफेद चंदन, दूध, चावल का दान दें। 
वृश्चिक- जल में कुमकुम, रक्तपुष्प तथा तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें। गुड़ का दान दें।
धनु- जल में हल्दी, केसर, पीले पुष्प मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।
मकर- जल में काले-नीले पुष्प, तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।
कुंभ- जल में नीले-काले पुष्प, काली उड़द, तेल-तिल का दान करें।
मीन- हल्दी, केसर, पीले फूल के साथ तिल मिलाकर सूर्य को अर्घ्य दें।
 

Created On :   14 Jan 2019 12:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story