भारतीय मूल के थॉमस कुरियन गूगल क्लाउड के नए CEO, जनवरी से संभालेंगे पद

thomas kurian becomes new google cloud chief
भारतीय मूल के थॉमस कुरियन गूगल क्लाउड के नए CEO, जनवरी से संभालेंगे पद
भारतीय मूल के थॉमस कुरियन गूगल क्लाउड के नए CEO, जनवरी से संभालेंगे पद
हाईलाइट
  • गूगल क्लाउड ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की।
  • भारतीय मूल के ही थॉमस कुरियन गूगल क्लाउड का नेतृत्व करेंगे।
  • मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले कुरियन को ओरेकल कंपनी में काम करने का 22 सालों का एक्सपीरियंस है।

डिजिटल डेस्क, सेन फ्रांसिस्को। गूगल के चीफ  एग्जीक्यूटिव ऑफिसर (CEO) सुंदर पिचाई के बाद एक और भारतीय मूल का व्यक्ति गूगल के किसी बड़े पद को संभालने जा रहा है। भारतीय मूल के ही थॉमस कुरियन गूगल क्लाउड का नेतृत्व करेंगे। गूगल क्लाउड ने शुक्रवार को इसकी घोषणा की। थॉमस क्लाउड की मौजूदा CEO डायन ग्रीन की जगह लेंगे। ग्रीन जनवरी तक इस पद पर बनी रहेंगी। हालांकि पद छोड़ने के बाद भी वह गूगल की कंपनी अल्फाबेट में बतौर डायरेक्टर पद पर काम करती रहेंगी। कुरियन इससे पहले भी ओरेकल के प्रोडक्ट डेवलपमेंट के अध्यक्ष रह चुके हैं।

गूगल क्लाउड की मौजूदा CEO ग्रीन ने शुक्रवार को एक इंटरव्यू में कहा, "कुरियन टेक्नोलॉजी के अच्छे जानकार हैं। वह बड़ी कंपनी में अच्छे पद पर रह चुके हैं और कंपनी संभाल चुके हैं। उन्हें गूगल क्लाउड में शामिल करते हुए कंपनी को बहुत खुशी हो रही है। वह कंपनी से 26 नवंबर से जुड़ जाएंगे। हालांकि CEO के रूप में अपना कार्यभार वह जनवरी 2019 से संभालेंगे। मुझे आशा है कि वह गूगल क्लाउड कंपनी को नई ऊचाइंयों तक ले जाएंगे।" 

मूल रूप से बेंगलुरु के रहने वाले कुरियन को ओरेकल कंपनी में काम करने का 22 सालों का एक्सपीरियंस है। ओरेकल वर्ल्ड की दूसरी सबसे बड़ी सॉफ्टवेयर मेकिंग कंपनी है। इसके बाद कुरियन ने कंपनी के चेयरमैन लैरी एलिसन से मतभेद के कारण कंपनी छोड़ दी थी और मैकिंसे कंपनी जॉइन कर लिया था। हालांकि इसके कुछ दिनों बाद ओरेकल से अपने मतभेद को दूर करते हुए उन्होंने कंपनी को प्रेसिडेंट के तौर पर फिर से जॉइन किया था।

थॉमस कुरियन से पहले भी भारतीय मूल के कई CEO दुनिया के प्रमुख कंपनियों का नेतृत्व कर रहे या कर चुके हैं। इनमें Google के सीईओ सुंदर पिचई के अलावा माइक्रोसॉफ्ट के CEO सत्या नडेला भी शामिल हैं। इनके अलावा Adobe के सीईओ शांतनु नारायण, Cognizant के सीईओ फ्रांसिस्को डी"सुजा, Nokia के सीईओ राजीव सुरी, Globalfoundries के सीईओ संजय कुमार झा, हरमन इंटरनेशनल के चेयरमैन और सीईओ दिनेश पालीवाल, NetApp के सीईओ जॉर्ज कुरियन, MasterCard के अध्यक्ष और सीईओ अजय बंगा, डीबीएस ग्रुप के सीईओ पियुष गुप्ता, Diageo के सीईओ इवान मैनुअल मेनेजेस और रेकीट बेनकीसर के सीईओ राकेश कपूर शामिल हैं। 

Created On :   17 Nov 2018 1:23 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story