दुष्कर्म पीडि़ता को आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी - पुलिस की मिलीभगत

Threatened to kill life by giving rape to accused - Police complicity
दुष्कर्म पीडि़ता को आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी - पुलिस की मिलीभगत
दुष्कर्म पीडि़ता को आरोपी दे रहे जान से मारने की धमकी - पुलिस की मिलीभगत

 डिजिटल डेस्क छतरपुर । लवकुशनगर थाना क्षेत्र के पीरा गांव निवासी एक नाबालिग किशोरी के साथ दुराचार करने वाले आरोपी अब किशोरी और उसके परिजनों को केस वापस लेने का दबाव बना रहे है। किशोरी का यह भी आरोप है कि उसके साथ चार आरोपियों ने बारी-बारी से दुष्कर्म किया लेकिन पुलिस ने केवल एक आरोपी द्वारा दुष्कर्म करने की बात एफआईआर में लिखी। और बाकी के द्वारा सहयोग करने की बात लिख दी गई। यानी मामले में तीन आरोपियों को एक तरह से राहत दे दी गई। इन्हीं 3 आरोपियों की धमकी से परेशान किशोरी और उसके परिजन बुधवार को एसपी आफिस में धरने पर बैठ गए। गौरतलब है कि 14 अक्टूबर को किशोरी जब अपने भाई के साथ खेत से वापस अपने घर लौट रही थी। उसी समय गांव के ही लंगू यादव, सुनील कुशवाहा, जीतू कुशवाहा, संतू कुशवाहा उसे जबरन पकड़कर एक घर में ले गए। जहां पर सभी ने दुष्कर्म किया लेकिन पुलिस ने केवल लंगू को जेल भेज दिया। शेष आरोपी पीडि़ता के परिवार को धमका रहे हैं। एसपी तिलक सिंह ने किशोरी को न्याय मिलने का आश्वासन दिया है।
 

Created On :   24 Oct 2019 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story