महिला से बदसलूकी के आरोप में 3 आप विधायक गिरफ्तार

Three aap MLA arrested by the delhi police
महिला से बदसलूकी के आरोप में 3 आप विधायक गिरफ्तार
महिला से बदसलूकी के आरोप में 3 आप विधायक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली. दिल्ली पुलिस ने आम आदमी पार्टी के तीन विधायकों के खिलाफ विधानसभा परिसर में एक महिला के सा बदसलूकी का मामला दर्ज किया है। महिला ने अपनी शिकायत में ओखला, मालवीय नगर और तिलक नगर विधानसभा क्षेत्रों के आम आदमी विधायकों का नाम लिया था।

पुलिस ने बताया कि महिला ने अपनी शिकायत में कहा है कि 28 जून को वे जब विधानसभा की कार्रवाई देखने के लिए पहुंची और उन्हें पास नही मिला तो वे विधानसभा परिसर के बाहर खड़ी हो गईं, तभी कुछ लोग उसके नजदीक पहुंचे और उससे जबरदस्ती एक कमरे में ले जाकर मारपीट और बदसलूकी की। महिला ने अपनी शिकायत में अमानतुल्ला खान, सोमनाथ भारती और जनरैल सिंह का नाम लिया है। आम आदमी पार्टी के नेता संजय सिंह ने इसे बदले की राजनीति करार दिया है।

उन्होंने कहा कि पुलिस ने अभी तक आम आदमी पार्टी के 15 विधायकों को विभिन्न मामलों मंे हिरासत में लिया है जो कि चैंकाने वाला तथ्य है। आम आदमी पार्टी के सत्ता में आने के बाद से पुलिस का रवैया पार्टी के विधायकों के साथ बेहद खराब रहा है। संजय सिंह ने कहा कि पुलिस इन मामलों को अदालत में ले जाने पर हमेशा मजाक का पात्र बन जाती है।

Created On :   6 July 2017 8:44 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story