दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में भारत के तीन शहर, जानिए कौन सा शहर सबसे महंगा

दुनिया के सबसे सस्ते शहरों में भारत के तीन शहर, जानिए कौन सा शहर सबसे महंगा
हाईलाइट
  • ग्लोबल लिविंग कास्ट पर आधारित सर्वेक्षण 2018 के मुताबिक दक्षिण एशियाई शहरों में भारत और पाकिस्तान उचित मूल्य में बेहतर पेशकश करते हैं।
  • इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट(ईआईयू) की लिस्ट में सिंगापुर सबसे महंगा शहर है।
  • टॉप-5 महंगे शहर 1. सिंगापुर (सिंगापुर) 2. पेरिस (फ्रांस) 3. ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड) 4. हांगकांग (हांगकांग) 5. ओस्लो (नॉर्वे)
  • टॉप-5 सस्ते शहर 1. दमिश्क (सीरिया) 2. काराकास (वेनेजुएला) 3. अल्मा

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। दिल्ली, बेंगलुरु और चेन्नई भले ही देश के सबसे मंहगे शहरों में गिने जाते हों, लेकिन ये तीनों शहर दुनिया के सबसे सस्ते शहरों की लिस्ट में शामिल हैं। इकॉनमिस्ट इंटेलिजेंस यूनिट(ईआईयू) ने सर्वेक्षण में ये बात कही है। इसमें लिस्ट में सिंगापुर सबसे महंगा शहर है। ग्लोबल लिविंग कास्ट पर आधारित सर्वेक्षण 2018 के मुताबिक दक्षिण एशियाई शहरों में भारत और पाकिस्तान उचित मूल्य में बेहतर पेशकश करते हैं। इसमें कहा गया है कि बेंगलुरु, कराची और नई दिल्ली दुनिया के दस सबसे सस्ते स्थानों में शुमार हैं। 

इस रिपोर्ट में बताया गया कि भारत में काफी तेजी से अर्थव्यवस्था बढ़ रही है। हालांकि वेतन और खर्च में वृद्धि अभी भी कमजोर बनी हुई है। आज भी घर खर्च चलाने के लिए यहां लोगों को काफी जद्दोजहद का सामना करना पड़ता है। इसके अलावा, पश्चिमी देशों की तुलना में यहां ग्रामीण क्षेत्रों से शहरी इलाकों में कम दाम पर और भरपूर मात्रा वस्तुओं की आपूर्ति के साथ कुछ सामानों पर सरकारी सब्सिडी भी वस्तुओं के दाम बढ़ने से रोकते हैं।

 


 

 टॉप-5 सस्ते शहर

1. दमिश्क (सीरिया)

2. काराकास (वेनेजुएला)

3. अल्माटी (कजाखिस्तान)

4. लागोस (नाइजीरिया)

5. बेंगलुरू (भारत)

 

खास बात कि इस लिस्ट में दमिश्क दुनिया का सबसे सस्ता शहर माना गया। बता दें कि सीरिया की राजधानी दमिश्क इन दिनों गृहयुद्ध की शिकार भी है। दमिश्क के बाद दूसरे स्थान पर वेनेजुएला की राजधानी काराकस और कजाकिस्तान का व्यापारिक केंद्र अलमाती तीसरे स्थान पर है। दुनिया के अन्य शीर्ष दस शहरों में लागोस चौथे स्थान पर, बेंगलुरु (5वें) कराची (6वें), अल्जीयर्स( 7वें), चेन्नै (8वें), बुखारेस्ट (9वें) दिल्ली (10वें) स्थान पर है। 

 

टॉप-5 महंगे शहर

1. सिंगापुर (सिंगापुर)

2. पेरिस (फ्रांस)

3. ज्यूरिख (स्विट्जरलैंड)

4. हांगकांग (हांगकांग)

5. ओस्लो (नॉर्वे)

 

सिंगापुर सबसे महंगा शहर

सिंगापुर को लगातार 5वें साल दुनिया के सबसे महंगे शहर का खिताब मिला है। दूसरे स्थान पर पेरिस, तीसरे में ज्यूरिख और चौथे पर हॉन्ग-कॉन्ग है. ओस्लो दुनिया का 5 वां सबसे महंगा शहर है, इसके बाद जिनेवा (6वें), सोल(7वें), कोपेनहेगन(8वें), तेल अवीव (9वें) और सिडनी (10वें) स्थान पर है। यह सर्वे दो साल बाद होता है। इसमें 400 से ज्यादा लोगों से बात करके 160 उत्पादों और सेवाओं का विश्लेषण किया जाता है। खाद्य, पेय, क्लॉथिंग, घरेलू वस्तुएं, पर्सनल केयर आयटम, होम रेंट, ट्रांसपोर्ट, यूटीलिटी बिल्स, प्राइवेट स्कूल, घरेलू नौकर और मनोरंजन खर्च पर गौर किया जाता है।

Created On :   16 March 2018 5:20 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story