गायब हो रही नाबालिग लड़कियां, पुलिस नहीं लगा पाई कोई सुराग

Three girls are missing in nagpur police did not get any clue
गायब हो रही नाबालिग लड़कियां, पुलिस नहीं लगा पाई कोई सुराग
गायब हो रही नाबालिग लड़कियां, पुलिस नहीं लगा पाई कोई सुराग

डिजिटल डेस्क, नागपुर। शहर से गायब होने वाली किशोरियां का कोई सुराग नहीं मिल पाता है।  जरीपटका, वाड़ी और अंबाझरी परिसर से तीन किशोरियों के गायब होने का मामला सामने आया है। शहर से गायब हो रही किशोरियों व कम उम्र की लड़कियों की खोजबीन के लिए शहर के थानों में विशेष दस्ते बनाए जाने की मांग नागरिकों द्वारा की जाने लगी है। इससे गायब होने वालों की छानबीन की जा सकेगी। मौजूदा समय में गायब होने वाले लोगों की सिर्फ कागजी कार्रवाई तक ही बातें सीमित रह जाती हैं। 

उक्त तीनों किशोरियों के गायब होने पर संबंधित थानों की पुलिस ने अपहरण का मामला दर्ज किया है। जरीपटका थानांतर्गत एक किशोरी गत दिनों घर से बिना किसी को कुछ बताए ही गायब हो गई। जब देर शाम तक घर नहीं लौटी तब परिजनों को चिंता सताने लगी और तब परिजनों ने जरीपटका थाने में उसके गायब होने की शिकायत दर्ज कराई। हालांकि परिजनों ने अपने स्तर पर उसकी तलाश करने की कोशिश की। वाड़ी थानांतर्गत एक किशोरी अचानक घर से गायब हो गई। परिजनों ने तलाश की लेकिन उसका कुछ पता नहीं चल पाया तब परिजनों ने वाड़ी थाने में शिकायत की। अंबाझरी थानांतर्गत एक किशोरी घर में किसी को बिना कुछ बोले ही न जाने कहां गायब हो गई। परिजनों ने पुलिस को बताया कि उनकी बेटी करण कांबले के पास है। यह बात उसने उन्हें फोन कर खुद बताया। उसके बाद से करण का फोन बंद आ रहा है। करन के खिलाफ किशोरी को बहला-फुसलाकर ले जाने का मामला दर्ज कराया गया है। तीनों किशोरियों के गायब होने के बाद से कोई सुराग नहीं मिल पाया है। 

वृद्ध साइकिल सवार को उड़ाया
कलमना थानांतर्गत एक अज्ञात वाहन ने साइकिल चालक को टक्कर मार दी। हादसे में गंभीर रूप से जख्मी महादेवसिंह महानसिंह परिहार (60) मेडिकल सर्वेंट क्वार्टर अजनी निवासी की मौत हो गई। घटना बुधवार की रात कलमना क्षेत्र में हुई। पुलिस सूत्रों के अनुसार महादेवसिंह परिहार अपनी साइकिल से बुधवार की रात कलमना से पारडी जा रहे थे।   परिहार को शारजा बार से जाते समय अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। इस हादसे में जख्मी परिहार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। सूचना मिलने पर कलमना पुलिस ने अज्ञात वाहन चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।  

Created On :   22 Feb 2019 6:41 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story