भारतीय सेना की कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, पाक की पुष्टि

three Pakistani Soldiers Killed By Indian Army Claims pak Media
भारतीय सेना की कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, पाक की पुष्टि
भारतीय सेना की कार्रवाई में तीन पाकिस्तानी सैनिक मारे गए, पाक की पुष्टि

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। सोमवार को भारतीय सेना ने एलओसी पार जवाबी कार्रवाई में पाकिस्तानी के तीन सैनिकों को मार गिराया है। खुद पाकिस्तानी मीडिया ने इंटर सर्विस पब्लिक रिलेशंसके हवाले से इस खबर की पुष्टि की है। क्रॉस बॉर्डर फायरिंग में एक पाकिस्तानी जवान के घायल होने की भी खबर है। यह घटना तब सामने आई जब पाकिस्तानी जेल में बंद भारतीय कुलभूषण जाधव से मिलकर उनका परिवार रवाना हुआ है।

बता दें कि शनिवार को पाकिस्तानी सेना की तरफ से हुई फायरिंग में भारतीय सेना के चार जवान शहीद हो गए जिनमें एक मेजर भी शामिल थे। इसके बाद सोमवार को भारतीय सेना ने पाकिस्तानी गोलीबारी का मुंहतोड़ जवाब दिया। पाकिस्तान के एक प्रमुख समाचार पत्र डॉन की ऑनलाइन रिपोर्ट के मुताबिक रावलकोट के रुख चकरी सेक्टर में सोमवार को फायरिंग हुई। पाकिस्तानी मीडिया ने भारत पर सीजफायर तोड़ने का आरोप लगाया है। जबकि पाकिस्तान से की ओर से एलओसी पर लगातार सीजफायर तोड़ा जा रहा है।

पाक का कायराना हमला
शनिवार को पाक के द्वारा कायरतापूर्ण घटना को अंजाम दिया गया। पाकिस्तानी सैनिकों ने भारतीय सेना के एक गश्ती दल पर गोलीबारी कर दी थी। इसमें एक मेजर और तीन सैनिक शहीद हो गए। पाकिस्तानी सैनिकों की फायरिंग में मेजर मोहारकर प्रफुल्ल अंबादास, लांस नाइक गुरमेल सिंह और सिपाही परगट सिंह गंभीर रूप से घायल हो गए थे, जिसके बाद उनकी उपचार के दौरान मौत हो गई।
 
 
 

Created On :   25 Dec 2017 6:26 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story