विदिशा सांसद पुत्र सहित 3 सड़क दुर्घटना में घायल, एक की मौत
By - Bhaskar Hindi |27 July 2017 3:59 AM GMT
विदिशा सांसद पुत्र सहित 3 सड़क दुर्घटना में घायल, एक की मौत
दैनिक भास्कर न्यूज डेस्क, विदिशा. राज्यसभा सांसद मुनव्वर सलीम के पुत्र मुदस्सिर सलीम सहित चार लोग सड़क दुर्घटना का शिकार हो गए। इनमें से एक की मौत हो गई, जबकि अन्य तीन इलाजरत हैं। बताया जा रहा है कि हादसा गाय को बचाने के चक्कर में हुआ। घायलों का इलाज जारी है।
जानकारी के अनुसार सांसद पुत्र बबीना ब्लाॅक के ग्राम बड़ौरा से चार पहिया वाहन इनोवा क्रमांक MP 40 CA 5042 से जा रहे थे तभी अचानक गाड़ी के सामने गाय आ गई। बताया जा रहा है कि सभी विदिशा से झांसी रोजा अफ्तार कार्यक्रम में शामिल होने जा रहे थे। तभी हादसा हो गया।
Created On :   21 Jun 2017 8:09 AM GMT
Next Story