भंडारा में छत गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत

Three people of the family died due to roof collapse in Bhandara
भंडारा में छत गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत
भंडारा में छत गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों को मौत

डिजिटल डेस्क, भंडारा। लगभग डेढ़ महीने बाद जोरदार बारिश से जहां फसलों को संजीवनी मिल गई है, वहीं किसानों के चेहरे भी खिल गए हैं, लेकिन भारी बारिश ने आफत भी ला दी है। कई क्षेत्रों में बारिश के चलते जनजीवन अस्तव्यस्त हो गया है। भंडारा जिले के जवाहर नगर परिसर के राजेदहेगांव में एक परिवार पर दुखों का पहाड़ टूट पड़ा है। घर की कवेलू की छत गिरने से एक ही परिवार के तीन लोगों की मौत हो गई।

जानकारी के अनुसार राजे दहेगांव के पुलिस पाटील मधुकर ढोबले के यहां खेती कार्य के लिए कुछ मजदूर बाहर गांव से आए हुए थे। रोजंदारी काम करने के लिए नागपुर जिले के पारशिवनी तहसील के निलज खंडाला गांव निवासी खेत मजदूर यहां रुके हुए थे।इस बीच पिछले दो दिनों से जारी बारिश से ये मजदूर जिस मकान में ठहरे हुए थे उसकी कबेलू की छत अचानक गिर पड़ी। जब छत गिरी उस समय सभी गहरी नींद में थे। छत के नीचे दबने से सुकरू दामाजी खंडाते, उनकी पत्नी सारिका सुकरु खंडाते व 3 वर्षीय पुत्री नंदिनी सुकरु खंडाते की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। 

जवाहरनगर पुलिस को जानकारी मिलते ही पुलिस अपनी टीम के साथ घटनास्थल पर पहुंच गई है। जिला प्रशासन के अधिकारियों ने भी घटनास्थल पर भेंट दी है। भंडारा,मोहाड़ी व लाखनी तहसील में निरंतर बारिश से जनजीवन प्रभावित हुआ है। जिला प्रशासन ने स्कूलों को छुट्टी घोषित किया है।

 

 

Created On :   21 Aug 2018 7:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story