‘RTI’ कार्यकर्ता ने बिल्डर से मांगे 30 लाख नकद और तीन फ्लैट, तीन गिरफ्तार

Three RTI activists arrested for demanding 30 lakh cash and flats
‘RTI’ कार्यकर्ता ने बिल्डर से मांगे 30 लाख नकद और तीन फ्लैट, तीन गिरफ्तार
‘RTI’ कार्यकर्ता ने बिल्डर से मांगे 30 लाख नकद और तीन फ्लैट, तीन गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। ठाणे के डोंबिवली इलाके में एक बिल्डर से जबरन वसूली के मामले में पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार किया है। तीनों खुद को RTI कार्यकर्ता बताकर बिल्डर से रूपए और फ्लैट मांग रहे थे। गिरफ्तार आरोपियों में दो सगे भाई हैं। आरोपियों को ठाणे पुलिस की जबरन वसूली विरोधी प्रकोष्ठ ने गिरफ्तार किया। एक महीने में बिल्डरों से जबरन वसूली के मामले में ठाणे पुलिस की अपराध शाखा आठ कथित RTI कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर चुकी है। 

इंस्पेक्टर राजकुमार कोथमिरे ने बताया कि गिरफ्तार आरोपियों के नाम वसंत जोशी, विनोद जोशी और कल्पेश जोशी है। आरोपी शिकायतकर्ता बिल्डर को 2017 से परेशान कर रहे थे। तीनों ने बिल्डर को कार्रवाई की धमकी देकर 30 लाख रुपए और तीन फ्लैट मांगे थे। परेशान बिल्डर ने विष्णुनगर पुलिस स्टेशन में एफआईआर दर्ज कराई थी। बिल्डर के मुताबिक आरोपियों ने कल्याण डोंबिवली महानगर पालिका क्षेत्र में स्थित उसकी निर्माणाधीन परियोजना के बाद में सूचना के अधिकार के तहत जानकारी मांगी थी।

इसके बाद आरोपी RTI वापस लेने के लिए पैसे और फ्लैट की मांग कर रहे थे। इंस्पेक्टर कोथमिरे के मुताबिक आरोपियों से पूछताछ में खुलासा हुआ है कि उन्होंने 15 और लोगों को इसी तरह धमकाकर जबरन वसूली की है। मामले की छानबीन की जा रही है।

Created On :   16 Nov 2018 3:09 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story