ट्रेक्टर ट्राली पलटने से तीन की मौत, छह घायल

Three tribal died while 6  are injured in the road accident while  Durga immersion
ट्रेक्टर ट्राली पलटने से तीन की मौत, छह घायल
ट्रेक्टर ट्राली पलटने से तीन की मौत, छह घायल

डिजिटल डेस्क, कटनी। कटनी जिले के विजयराघवगढ़ में दुर्गा विसर्जन कर लौट रहा ट्रेक्टर पलटने से तीन आदिवासीयोंं की मौत होगी वहीं 6 घायल हैं। घायलों को विजयराघवगढ़ के अस्पताल में भर्ती कराया गया है।  हादसे के चलते विजयराघवगढ़ के वार्ड 4 में मातम पसरा है।  विजयराघवगढ़ में रात्रि दशहरा चल समारोह के बाद महानदी से दुर्गा विसर्जन कर लौट रहा ट्रेक्टर ट्राली बंजारी स्टेडियम के सामने गाय को बचाने के चक्कर मे दुर्घटना का शिकार हो गया। जिसमें एक व्यक्ति की मौके में मृत्यु हो गई दो आदिवासियों की मृत्यु कटनी अस्पताल में हुई बताया गया है।

 6 घायल विजयराघवगढ़ अस्पताल में इलाजरत है। घटना देर रात 1 बजे की है जब महानदी से दुर्गा विसर्जन कर विजयराघवगढ़ वार्ड 4 लेदहाटोला के आदिवासी वापस लौट रहे थे। स्टेडियम बंजारी के पास गाय को बचाने की कोशिश में बड़ा हादसा हो गया। इसके चलते  ट्रेक्टर ट्राली साड़क से उतरकर पलट गई। ट्राली में बैठे सभी लोग दुर्घटना का शिकार हुए। मौके पर पहुंचकर  विजयराघवगढ़ टीआई राकेश तिवारी ने पुलिस बल के साथ घायलों को विजयराघवगढ़ अस्पताल भेजने की व्यवस्था की ।मृतको में  सुखलाल कोल, सोमचन्द सिपाही लाल, हगगड आदिवासी बताये गए है। शेष 6 घायलों का इलाज विजयराघवगढ़ में जारी।

Created On :   21 Oct 2018 8:14 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story