आंगन में सो रही थी तीन महिलाओं पर गिरी दीवार, मौत

Three women sleeping in the courtyard fallen wall death at pune
आंगन में सो रही थी तीन महिलाओं पर गिरी दीवार, मौत
आंगन में सो रही थी तीन महिलाओं पर गिरी दीवार, मौत

डिजिटल डेस्क, पुणे। गर्मी के कारण अंगन में सोई हुईं मां और दो बेटियों पर पड़ोसी घर की दीवार गिर गई। जिसमें गंभीर रूप से घायलों की मौत हो गईं। घटना मंगलवार देर रात खानापुर तहसील स्थित मोही गांव में हुई। मिली जानकारी के अनुसार हौसाबाई विष्णू खंदारे (80), कमल नामदेव जाधव (50) तथा सोनाबाई विष्णू खंदारे (50) की मौत हो गई। बताया जा रहा है कि मोही गांव में खंदारे परिवार रहता है। उनका कच्चा घर है। रात को गर्मी के कारण हौसाबाई अपनी दो बेटियों के साथ आंगन में सोई हुई थीं। पड़ोस में रहनेवाली सावित्री तुलसीराम हसबे (45) भी आंगन में सोई हुई थीं। रात करीब पौने दो बजे दीवार चारों पर गिर गई, जिसमें एत गंभीर रूप से घायल हो गईं। तो तीनों ने घटनास्थल पर ही दम तोड़ दिया। वहीं सावित्री का इलाज चल रहा है। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिस घटनास्थल पहुंची। घटना से गांव में शोक का माहौल बना हुआ है।

Created On :   21 March 2019 3:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story