खेत से किसान को घसीटकर ले गया बाघ, हमले में हुई मौत, भारी दहशत

Tiger killed farmer at kondhali village, people are scared
खेत से किसान को घसीटकर ले गया बाघ, हमले में हुई मौत, भारी दहशत
खेत से किसान को घसीटकर ले गया बाघ, हमले में हुई मौत, भारी दहशत

डिजिटल डेस्क, नागपुर।  वर्धा-नागपुर जिले की सीमा पर वर्धा  जिले के कारंजा वनपरिक्षेत्र अंतर्गत धानोली गांव से एक किमी दूर खेत में बाघ ने किसान पर हमला कर दिया। जिससे किसान की मौत हो गई। घटना धानोली उपवन के उंबरविहीर बीट में कक्ष क्रमांक-49 में हुई। 62 वर्षीय विठोबा दसरू वडूले  खेत में गए थे। धनोली तथा नागपुर जिले के कामठी-धोतीवाड़ा-खापा गांव यहां के बोर अभयारण्य के कोर जोन में आते हैं। यहां के किसानों की खेती जंगल से लगकर है। धानोली की घटना से किसानों में भारी दहशत बनी हुई है, क्योंकि किसानी का समय आ रहा  है।  

निशान ने शव तक पहुंचाया

जानकारी के अनुसार, विठोबा दसरू वडूले सोमवार सुबह सात बजे अपने खेत में गए थे। वह 10.30 बजे तक वापस नहीं आए। तब उनका बेटा शेषराव विठोबा वडूले  खेत में पहुंचा। पिता को वहां न देख, अनहोनी की आशंका हुई। विठोबा का खेत जंगल से लगकर है, इसलिए शेषराव जंगल भाग में पिता को ढूंढ़ने लगा। तभी उसे  किसी  को खींचकर ले जाने के निशान दिखाई दिए। निशान को देखते हुए वह आगे बढ़ा तो खून से सना गमछा जंगल में पड़ा मिला।

शेषराव ने इसकी जानकारी परिजनों तथा गांव वालों को दी। गांव के कुछ लोग निशान के आधार पर 300-400 मीटर घने जंगल में गए, तो उन्हें विठोबा का शव खून से लथपथ पड़ा दिखाई दिया। मृतक विठोबा के गले, छाती तथा कान के पास बाघ के दांत के निशान थे। घटना की जानकारी वन अधिकारियों को दी गई।  वन विभाग के अधिकारी, वन परिक्षेत्र अधिकारी जीएस राठोड़, सहयोगी वन अधिकारी गजानन बोबडे, उपवन संरक्षक गवई, उपवन अधिकारी एएस तिजारे ने घटनास्थल पर पहुंचकर पंचनामा किया। कारंजा पुलिस भी पहुंची। पंचनामा कर शव को शवविच्छेदन के लिए कारंजा भेजा गया।  

कोंढाली क्षेत्र के किसानों में दहशत

कारंजा रेंज तथा कोंढाली रेंज की सीमा पर बाघ साहेबराव तथा बाघिन पिंकी व अन्य दो बाघों का इस क्षेत्र में विचरण बताया जाता है। अब तक यहां के बाघ-बाघिनों ने मवेशियों को निशाना बनाया था, पहली बार किसी इंसान (विठोबा वडूले) को  निशाना बनाया है। कोंढाली के समीपस्थ कामठी मासोद के पास रामगढ़ गुफा के बगल में काफी दिनों से रात  में बाघों की आवाजाही बनी हुई है। यह जानकारी कामठी के किसनाजी तथा  दिनेश  किनकर पाटील ने दी थी। इस सूचना पर कोंढाली वन परिक्षेत्र अधिकारी एफआर आजमी ने रात में गश्त बढ़ा दी है।  

Created On :   18 Jun 2019 7:12 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story