बांधवगढ़ रिजर्व की सबसे उम्रदराज बाघिन टी-23 की मौत

Tigress t 23 died at bandhavgarh national park
बांधवगढ़ रिजर्व की सबसे उम्रदराज बाघिन टी-23 की मौत
बांधवगढ़ रिजर्व की सबसे उम्रदराज बाघिन टी-23 की मौत

डिजिटल डेस्क, भोपाल। बांधवगढ़ की सबसे उम्रदराज बाघिन टी-23 की  बुधवार शाम मौत हो गई है। बाघिन टी-23 की उम्र 17 वर्ष थी। प्रबंधन के अनुसार देर रात बाघिन में कोई हलचल न होता देख कर्मचारियों ने मौत की सूचना दी। 

 

बाघिन टी-23 का जन्म साल 2002 में हुआ था। टी-23 बांधवगढ़ में अबतक की सबसे उम्रदराज और पुरानी बाघिन थी। बाघिन टी-23 का बांधवगढ़ में बाघों की संख्या बढ़ाने में काफी योगदान रहा है। तीन बार प्रजनन में बाघिन ने 9 बाघ को जन्म दिया। बाघिन टी-23 का इलाज डॉक्टर नितिन गुप्ता की देखरेख में किया जा रहा था। 


 

Created On :   8 Aug 2019 6:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story