एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म टाइटल सांग रिलीज

एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा फिल्म टाइटल सांग रिलीज

डिजिटल डेस्क,मुबंई। सोनम कपूर और अभिनेता राजकुमार राव अभिनीत फिल्म "एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा" 1 फरवरी 2019 को रिलीज होगी। जिसका टाइटल सांग  आज 
रिलीज कर दिया गया है। ""एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा"" का टाइटल अनिल कपूर-मनीषा कोइराला की ही हिट फिल्म ""1942 अ लव स्टोरी"" के पॉपुलर गाने ""एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा"" से लिया गया है। ऐसा पहली बार हो रहा है जब अनिल कपूर अपनी बेटी के साथ परदे पर दिखाई दे रहे हैं। फिल्म एक लड़की को देखा तो ऐसा लगा का नया गाना भी रिलीज हो गया है जो कि फिल्म का टाइटल ट्रेक है। राजकुमार राव और सोनम कपूर की केमेस्ट्री को इसमें बखूबी देखा जा सकता है। साथ ही अनिल कपूर और जूही चावला भी इस गाने में नजर आ रहे हैं। शैली चोपड़ा ने इस फिल्म को डायरेक्ट किया है और प्रोड्यूस किया विधु विनोद चोपड़ा ने।  

फिल्‍म के ट्रेलर की शुरुआत एक्‍टर राजकुमार राव के डायलॉग से होती है। पूरी फिल्म में स्वीटी यानी सोनम के लिए लड़का देखा जा रहा है। तभी एंट्री होती है राजकुमार राव की और फिर कुछ ऐसा होता कि स्वीटी के पापा जो कि अनिल कपूर बने हुए हैं, गुस्से से तिलमिला जाते हैं। फिल्म में अनिल कपूर के अपोजिट जूही चावला नजर आने वाली हैं। खबरों की मानें तो फिल्म की स्टोरी लव जिहाद पर बेस्ड है। ट्रेलर को फैंस ने खूब सराहा है। टाइटल सॉन्ग में सोनम और राजकुमार काफी रोमाटिंक अंदाज में नजर आ रहे हैं। फिल्म रोमांटिक होने के साथ-साथ बाप-बेटी की इमोशनल बान्‍डिंग को भी दिखाया गया है। फिल्म का पहला लुक अनिल कपूर के बर्थडे पर रिलीज किया गया था। 
 
अगर आपने अनिल कपूर की फिल्म "1942 अ लव स्टोरी" देखी है तो इस फिल्म में आपको पुरानी फिल्म की तमाम कई यादें ताजा हो जाएंगी, क्योंकि इसमें भी उससे मिले जुले सीन दिखाए गए थे। फिल्‍म में अनिल कपूर के साथ जूही चावला बिल्‍कुल नए अंदाज में दिखाई देंगी। बता दें कि अनिल कपूर के जन्मदिन के मौके पर फिल्म का फर्स्ट लुक भी जारी किया गया था। इसमें अनिल कपूर और सोनम कपूर दिखे थे।


2 मिनट 34 सेकेंड के ट्रेलर में आपको कॉमेडी भी मिलेगी और इमोशनल ड्रामा भी। इसकी कहानी काफी दिलचस्‍प लगती है। इस फिल्म का टीजर पिछले साल जून के महीने में रिलीज किया गया था। सोनम के साथ काम करने के एक्सपीरियंस के बारे में अनिल कपूर ने कहा था यह अनुभव काफी अच्छा रहा। उन्होंने कहा कि सोनम एक एक्सपीरियंस्ड ऐक्ट्रेस हैं ऐसे में उनके साथ काम करना काफी आसाना था। फिल्म पहले 12 अक्टूबर 2018 को रिलीज होने वाली थी मगर अब यह 1 फरवरी 2019 में रिलीज होगी। मंगलवार को ही फिल्म का नया पोस्टर भी रिलीज किया गया है। इस पोस्टर की खास बात यह है कि पोस्टर उल्टा है जिसको सीधा करके देखेंगे तो इसके कलाकार नजर आते हैं। फिल्म में सोनम कपूर का Unexpected Love देखने को मिलेगा। कहा जा रहा है कि यह Unexpected Love दरअसल, एक समलैंगिक पर आधारित कहानी है।

 

Created On :   8 Jan 2019 12:33 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story