BJP के अन्याय से प्रदेश वासियो को मुक्ति दिलाने के लिए है न्याय यात्रा : अजय सिंह

To provide relief to people of state by the injustice of the BJP : Ajay Singh
BJP के अन्याय से प्रदेश वासियो को मुक्ति दिलाने के लिए है न्याय यात्रा : अजय सिंह
BJP के अन्याय से प्रदेश वासियो को मुक्ति दिलाने के लिए है न्याय यात्रा : अजय सिंह

डिजिटल डेस्क, बड़ामलहरा। मध्य प्रदेश विधानसभा के नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने चौथे चरण की न्याय यात्रा के दौरान  ब्लॉक कांग्रेस कमेटी बड़ामलहरा द्वारा आयोजित जन सभा को संबोधित करते हुए कहा देश एवं प्रदेश की भाजपा सरकार जुमलेबाजों की सरकार है। देश में अराजकता का माहौल है और लोग हताश हैं । सत्ता के मद में भाजपाई अंधे हो चुके है, जिन्हें किसान, मजदूर, गरीब, पिछड़े, दलितों हरिजन, आदिवासियों का दर्द नहीं दिखता। बेरोजगार नोजवान किसान आत्महत्या करने को मजबूर है। किसान को अपना हक मांगने पर गोली मिलती है। भाजपा सरकार की योजनाएं कागजों और विज्ञापनों तक सीमित है।

नीरव मोदी बैंक लूट ले गया प्रधान सेवक सोता रहा। महिला उत्पीड़न अव्वल है। कानून व्यवस्था धरासायी हो चुकी है। इन सभी समस्याओं को लेकर प्रदेश वासियों को इनसे मुक्ति दिलाने हेतु इस न्याय यात्रा के माध्यम से प्रदेशवासियों कांग्रेसियों को जागरूक कर कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी के हाथ के पंजे को मजबूत करने का मुख्य उद्धेश्य है।अंत में क्षेत्रीय समस्याओ का सोलह सूत्रीय मांगो का ज्ञापन महामहिम राज्यपाल के नाम एसडीएम राजीव समाधिया को सौंपा। नेता प्रतिपक्ष अजय सिंह राहुल भैया ने बड़ामलहरा से छतरपुर जाते वक्त रास्ते में कांग्रेस के जिला उपाध्यक्ष तथा यात्रा प्रभारी वीर सिंह परमार के घर स्वल्पाहार के दौरान कांग्रेसियों से मुलाकात कर पार्टी प्रत्याशी को जीत दिलाने हेतु एकजुट हो जाने की अपील की।

यह रहे मौजूद
उक्त कार्यक्रम में विधायक नाती राजा पूर्व विधायक मुन्ना राजा, पूर्व मंत्री प्रभु सिंह ठाकुर, महेंद्र सिंह चौहान, जिला अध्यक्ष मनोज त्रिवेदी, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष देवकी नन्दन पाण्डेय, पूर्व प्रत्याशी तिलक सिंह लोधी, यात्रा प्रभारी वीर सिंह परमार, पप्पू मोदी, विशुन देवी पाठक, दीप्ती पाण्डेय, शिवप्रताप सिंह बुंदेला, साहब राजा, विनय राजा, राजू कुसमया, जगदीश शुक्ल , धनप्रसाद असाटी, द्वारिका सिंह, समेत हजारो की संख्या में  ग्रामीण मौजूद रहे । कार्यक्रम का संचालन ब्लॉक कांग्रेस कमेटी अध्यक्ष नरेंद्र दीक्षित ने किया।

 

Created On :   14 Jun 2018 12:34 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story