#happybirtday : 38 की हुईं करीना कपूर खान, ऋतिक के प्यार में काट ली थी कलाई

today kareena kapoor khan is  celebrating her 38th birthday.
#happybirtday : 38 की हुईं करीना कपूर खान, ऋतिक के प्यार में काट ली थी कलाई
#happybirtday : 38 की हुईं करीना कपूर खान, ऋतिक के प्यार में काट ली थी कलाई

डिजिटल डेस्क, मुंबई। 21 सितंबर बॉलीवुड को करीना कपूर खान का 38वां जन्मदिन है। बॉलीवुड में बेबो ने अपने मेहनत के दम पर एक खास पहचान बनाई है। करीना बॉलीवुड की सबसे ज्यादा फीस लेने वाली एक्ट्रेस में शुमार हैं। उन्होंने 6 बार फिल्‍मफेयर पुरस्‍कार भी जीते हैं। करीना का जन्म कपूर परिवार में हुआ। करीना के पिता रणधीर कपूर और मां बबिता कपूर दोनों ही अपने जमाने के लोकप्रिय स्टार्स रह चुके हैं।

करीना कपूर की बड़ी बहन करिश्मा कपूर भी बॉलीवुड की काफी मशहूर अदाकारा हैं। करीना बॉलीवुड के अभिनेता और फिल्म निर्माता राज कपूर की पोती और पृथ्वीराज कपूर की परपोती हैं।  करीना कपूर ने अपना बॉलीवुड डेब्यू 2000 में आई फिल्म रिफ्यूजी से किया था। वैसे तो यह फिल्म बॉलीवुड पर सफलता के झंडे को गाड़ने में भले ही असफल रही हो पर इस फिल्म से करीना कपूर को नई पहचान मिली। जिसके लिए उन्हें बेस्ट डेब्यू फीमेल एक्ट्रेस का फिल्मफेयर अवॉर्ड मिला था। 

आलोचना की शिकार

करीना कपूर को शुरुआत से ही एक तरह के रोल करने के कारण आलोचनाओं का शिकार होना पड़ा था। लेकिन 2003 में आई फिल्म चमेली ने आलोचकों के मुंह पर ताला लगा दिया। इस फिल्म में करीना ने सेक्स वर्कर का किरदार निभाया था। उसके बाद 2006 में आई फिल्म ओमकारा में अभिनय करने के बाद करीना ने खुद को एक प्रतिष्ठित एक्ट्रेस के रूप में शामिल कर लिया। इस फिल्म में करीना के अभिनय को दर्शकों के साथ-साथ फिल्म क्रिटिक्स ने भी काफी सराहा था। 

इन फिल्मों से मिली पहचान

साल 2007 में रिलीज़ हुई फिल्म "जब वी मेट" करीना कपूर के करियर की एक और सुपरहिट फिल्म साबित हुई। इम्तियाज अली के निर्देशन में बनी इस फिल्म में करीना कपूर और शाहिद कपूर की जोड़ी को बहुत सराहा गया था। इसके लिए करीना को सर्वश्रेष्ठ अभिनेत्री का फिल्मफेयर अवॉर्ड भी मिला था। फिर साल 2008 में करीना कपूर की सुपरहिट फिल्म गोलमाल रिटर्नस प्रदर्शित हुई और उसके अगले साल 2009 में प्रदर्शित राजकुमार हिरानी के निर्देशन में बनी फिल्म "थ्री इडियट" करीना कपूर के करियर को अलग मुकाम पर पहुंचा दिया। "थ्री इडियट" बॉलीवुड की पहली 200 करोड़ रुपये की कमाई करने वाली फिल्म है। सुपरहिट फिल्म "बजरंगी भाईजान" में भी करीना कपूर ने बेहतरीन अभिनय किया था। फिल्म ने बॉक्स ऑफिस पर 320 करोड़ रुपये से अधिक की कमाई की थी। 

ये भी पढ़े-मॉमी करीना ने कराया पहला फोटोशूट, दिखा सिजलिंग अवतार

ऋतिक के लिए कलाई काटी

बॉलीवुड में एंट्री के बाद सबसे पहले करीना का अफेयर ऋतिक रोशन के साथ हुआ था। कहा जाता है कि ऋतिक के लिए बेबो ने अपनी कलाई तक काट डाली थी। लेकिन तब तक ऋतिक सुजैन के साथ शादी कर चुके थे।

करीना कपूर का रिश्ता अभिनेता शाहिद कपूर के साथ रह चुका है। शाहिद कपूर से करीना का रिलेशन उनके बॉलीवुड के सबसे चर्चित अफेयर्स में से एक था। 2004 में आई फिल्म "फिदा" की शूटिंग के दौरान दोनों नजदीक आए। लेकिन "जब वी मेट" (2007) के बाद में दोनों के रिश्तों में दरार पड़ गई। फिर शाहिद से ब्रेकअप करने के बाद करीना ने 5 सालों तक सैफ अली खान के साथ डेट किया। फिर पांच साल तक प्रेम संबंध में रहने के बाद अक्टूबर 2012 में शादी कर ली। दोनों का एक बेटा तैमूर अली खान भी है।

करीना के जिंदगी के कुछ अनछुए पहलू 

  • करीना को ऑनलाइन शॉपिंग करने का बहुत शौक है।
  • करना एक बेहतरीन कुक भी हैं।
  • करीना का नाम उनकी मां ने एना करेनिना नामक किताब पढ़कर उससे प्रभावित होकर रखा था।
  • करीना बॉलीवुड की एकमात्र अभिनेत्रीं हैं जिन्होंने बॉलीवुड के पांचों खान के साथ काम किया है।

करीना के द्वारा अभिनीत कुछ मुख्य फिल्मे है –

रिफ्यूजी  (2000)
अशोका  (2001)
कभी खुशी कभी गम (2001)
चमेली (2003)
देव (2004)
ओमकारा  (2006)
जब वी मेट  (2007)
कुर्बान  (2009)
3 इडियट्स  (2009)
गोलमाल 3 (2010)
बॉडीगार्ड (2011)
सत्याग्रह (2013)
सिंघम रिटनर्स (2014)
बजरंगी भाईजान (2015)

Created On :   21 Sep 2017 3:24 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story