आज का राशिफल : उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सूर्यदेव का प्रवेश, जानिए क्या होंगे इसके प्रभाव

todays Horoscope Surya Dev has entered UttaraShadha Nakshatra effects
आज का राशिफल : उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सूर्यदेव का प्रवेश, जानिए क्या होंगे इसके प्रभाव
आज का राशिफल : उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में सूर्यदेव का प्रवेश, जानिए क्या होंगे इसके प्रभाव

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज 13-01-2017 माघ कृष्ण पक्ष की द्वादशी तिथि है। आज सुबह 07 बजकर 16 मिनट पर सूर्यदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और यहां पर वे जनवरी माह की 24 तारीख को सुबह 09:30 तक रहेंगे। सूर्यदेव के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में एवं चंद्रमा के जेष्ठा नक्षत्र के जाने से अलग-अलग राशि और नक्षत्र वालों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे, सबको अलग-अलग फलों की प्राप्ति होगी। जानिए कैसा रहेगा चंद्र राशि के हिसाब से आज का दिन।

मेष राशि - अष्टम भाव में चंद्रमा का गोचर आपको तंग करता रहेगा। कार्यक्षेत्र में बाधा उत्पन्न होने से मन अप्रसन्न सा रह सकता है। आपका प्रेम सहयोगी आपसे दूर रह सकता है। 

शुभ रंग-  सुनहरा
शुभांक - 3
उपाय - मोती पहनें

वृषभ - समय की अनुकूलता लगातार बनीं रहेगी। जीवन साथी का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। कार्यक्षेत्र मनाअनुकूल रहेगा। प्रेम संबंध बढिया रहेंगे। यात्रा के योग बन रहे हैं। 

शुभ रंग-  नीला
शुभांक -  3
उपाय - नीलम धारण करें

मिथुन - शुभ ग्रहों का साथ लगातार मिलता रहेगा। कामकाज शानदार रहेगा। जीवन साथी का साथ मिलेगा। संतान संबंधी चिंता दूर हो सकती है। प्रंम संबंध सुंदर रहेंगे। 
शुभ रंग-  आसमानी 
शुभांक -  6
उपाय - काले तिल का दान करें

कर्क -  ग्रहों की अनुकूलता धीरे-धीरे बढ़ती जा रही है। संतान संबंधी कार्यों में सफलता मिल सकती है। पिता का साथ मिलने से मन प्रसन्न रहेगा। प्रेम संबंधों में अनुकूलता बढ़ सकती है।  
शुभ रंग-  चॉकलेटी
शुभांक -  3
उपाय - गोमेद पहनें

सिंह - चौथे भाव में अशुभ ग्रहों का गोचर आपको तकलीफ देता रहेगा। कामकाज सामान्य ही रहेंगे। किसी अपने से विवाद बढ़ सकता है। स्वास्थ्य का ध्यान रखें।

शुभ रंग-  काला
शुभांक -  1
उपाय - शक्कर का दान करें

कन्या - पराक्रम भाव में शुभ ग्रहों का गोचर आपको सामाजिक, आर्थिक, राजनीतिक क्षेत्रों में सफल बना सकता है। जितने आवश्यक कार्य हैं तेजी से संपन्न करें। प्रेम संबंध मधुर रहेंगे। 

शुभ रंग-  नीला
शुभांक -  3
उपाय - कटैला रत्न धारण करें

तुला - गुरू का आपकी राशि में भ्रमण आपको मानसिक तनाव दे सकता है। कामकाजी परिस्थितियां साधारण रहेंगी। जीवन साथी आपके पक्ष में रह सकता है। 

शुभ रंग-  आसमानी 
शुभांक -  5
उपाय - पुखराज रत्न धारण करें

वृष्चिक - आपकी राशि में चंद्रमा का भ्रमण आपको प्रसन्न कर सकता है। कामकाज शानदार रहेगा। लोग आपकी तारीफ करेंगे। प्रेम संबंध शानदार रहेंगे। 

शुभ रंग-  महरून
शुभांक -  4
उपाय - शनि देव को तेल चढाएं

धनु - चंद्रमा का आपकी राशि से द्वादश भाव में विचरण करना आपके लिए अशुभ साबित हो सकता है। अपने ही परायों सा व्यव्हार कर सकते हैं। जरूरी निर्णयों से बचें। 

शुभ रंग-  काला 
शुभांक -  1
उपाय - घी का दान करें

मकर - समय तेजी से आपको अग्रणी बनाने का प्रयास कर रहा है। इसका भरपूर लाभ उठा कर तेजी से कार्यों को अंजाम दें। वैवाहिक जीवन बढ़िया रहेगा। धन की चिंता रहेगी। 
शुभ रंग-  चॉकलेटी
शुभांक -  1
उपाय - लहसुनियां पहनें

कुंभ - गुरू ग्रह का साथ मिलने से कार्यक्षेत्र संबंधी कार्यों में सफलता प्राप्त होगी। प्रॉपर्टी संबंधी कार्यों में शुभ समाचार मिल सकते हैं। मन प्रसन्न बना रहेगा। प्रेम संबंध ठीक रहेंगे। 

शुभ रंग-  नीला
शुभांक -  8
उपाय - काला हकीक का रत्न धारण करें

मीन - ग्रह आपके साथ आते जा रहे हैं। कामकाज पहले से बेहतर हो सकता है। ननिहाल पक्ष से शुभ समाचार प्राप्त होंगे। वैवाहिक जीवन सुधरेगा। प्रेम संबंध मजेदार रहेंगे। 

शुभ रंग-  केसरिया 
शुभांक -  4
उपाय -  इमरती का भोग लगाएं 

Created On :   12 Jan 2018 6:35 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story