जानिए आज का राशिफल, शुभ अंक-रंग और समाधान

todays Horoscope Surya Dev has entered UttaraShadha Nakshatra effects
जानिए आज का राशिफल, शुभ अंक-रंग और समाधान
जानिए आज का राशिफल, शुभ अंक-रंग और समाधान

डिजिटल डेस्क, भोपाल। आज 14-01-2017 माघ कृष्ण पक्ष की त्रयोदशी तिथि है। सूर्यदेव उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में प्रवेश कर चुके हैं और यहां पर वे जनवरी माह की 24 तारीख को सुबह 9:30 तक रहेंगे। सूर्यदेव के उत्तराषाढ़ा नक्षत्र में एवं चंद्र ज्येष्ठा नक्षत्र के चौथे चरण में  जाने से अलग-अलग राशि और नक्षत्र वालों पर अलग-अलग प्रभाव होंगे, सबको अलग-अलग फलों की प्राप्ति होगी। जानिए कैसा रहेगा चंद्र राशि के हिसाब से आज का दिन।

मेष राशि- सुबह और दोपहर की ग्रह स्थितियां भिन्न रहने जा रहीं हैं। सुबह हो सकता है। आपका मन थोड़ा सा खिन्न रहे परंतु शाम होते-होते तनाव में कमी आएगी और संबंध सुधरेंगे। 

शुभ रंग-  भूरा
शुभांक - 4
उपाय - सूर्य को जल चढ़ाएं

वृषभ- सितारे जब भरपूर तरीके से आपके पक्ष में हों तो अपने भी और मजेदार व्यव्हार करते हैं। मनोरंजक स्थल भ्रमण करने के योग बन रहे हैं। वैवाहिक जीवन शानदार रहेगा। 

शुभ रंग-  आसमानी
शुभांक -  4
उपाय - गुड़ का सेवन करें

मिथुन- समय की अनुकूलता लगातार आपके पक्ष में बनीं रहेगी। अपने निकट सहयोगी के साथ घूमने के योग बन रहे हैं। प्रेम संबंध शानदार रह सकते हैं।
शुभ रंग-  लाल
शुभांक -  5
उपाय - गाय को चारा खिलाएं

कर्क- सितारों की संवेदना आपको लाभ देने जा रही है। शाम से ग्रह स्थितियां और बेहतर होंगी, सुबह धैर्यपूर्वक कार्य करें। जीवन साथी का साथ मिलता रहेगा। 
शुभ रंग-  नारंगी
शुभांक -  6
उपाय - सूर्य के मंत्र का जाप करें

सिंह- चंद्रमा का गोचर आपको लगातार तंग कर रहा है। सुख में कमी होगी। निकटस्थ संबंध आपको परेशान कर सकते हैं। चिंता न करें शाम से समय सामान्य हो रहा है। 
शुभ रंग-  गुलाबी 
शुभांक -  3
उपाय - जानवरों की सेवा करें

कन्या- अच्छे समय का भरपूर लाभ उठा कर सारे आवश्यक कार्य आज शाम तक पूरे कर लें। मित्रों और रिश्तेदारों में आपकी लोकप्रियता बढ़ सकती है। प्रेम संबंध शानदार रहेंगे। 
शुभ रंग-  केसरिया 
शुभांक -  3
उपाय - शिवजी की पूजा करें

तुला- द्वितीय भाव में चंद्र का गोचर घर परिवार में आपकी परिस्थिति को उलझा सकता है। धन की चिंता रहेगी। प्रेम संबंधों से बचना बेहतर होगा। धर्यपूर्वक कार्य करें।

शुभ रंग-  नारंगी
शुभांक -  5
उपाय - तिल का दान करें

वृश्चिक- चंद्रमा का साथ आपको दिनभर मिलता रहेगा। जितने आवश्यक कार्य हैं शाम तक अवश्य कर लें। जीवन साथी के साथ बाहर जाने के योग बन रहे हैं। 
शुभ रंग-  नारंगी
शुभांक -  5
उपाय - माणिक्य पहनें

धनु- बारहवे भाव में चंद्रमा का अशुभ गोचर लगातार आपके मन को परेशान कर रहा है। दिनभर सामान्य व्यवहार रखें। कामकाज साधारण रहेगा। 
शुभ रंग-  सुनहरा
शुभांक -  5
उपाय - स्फटिक पहनें

मकर- एकादश भाव में चंद्रमा का भ्रमण आपके धन संबंधी कार्यों में सफल बना सकता है। अधिकारी वर्ग का सहयोग मिलेगा। आवश्यक निर्णय तेजी से लें।
शुभ रंग-  भूरा
शुभांक -  8
उपाय - शनि के मंत्र का जाप करें

कुंभ- दशम भाव में चंद्रमा का भ्रमण मजेदार है। यश वृधि होने से मन प्रसन्न रह सकता है। सम्मान मिलने के योग हैं। जीवन साथी आपकी प्रशंसा करेगा। 

शुभ रंग-  भूरा 
शुभांक -  8
उपाय - सूर्य को पुष्प चढाएं

मीन- नवंम भाव में चंद्रमा का भ्रमण आपके कार्यों को एक नई गति दे सकता है। मनोरंजक स्थल का भ्रमण कर सकते है। प्रेम सहयोगी आपका भरपूर साथ देगा। 

शुभ रंग-  पीला
शुभांक -  4
उपाय -  आदित्य हृदय स्तोत्र का पाठ करें 

Created On :   13 Jan 2018 4:28 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story