बॉलीवुड सितारों के 10 हमसफर

बॉलीवुड सितारों के 10 हमसफर

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। आप सोचते होंगे कि बॉलीवुड सितारे सिर्फ महंगी कारों में घूमते हैं, लेकिन सबके साथ ऐसा नहीं है कई स्‍टार्स सुपर बाइक्‍स के दीवाने हैं। उनमें से कई  ने अपने हिसाब से अपनी मोटर बाइक्‍स को कस्‍टमाइज करवाया है। वैसे तो इंडिया में हाई-एंड मोटरसाइकिल ज्यादा फेमस नहीं हैं क्योंकि यहां का बाइक  कल्चर थोड़ा सीमित है, लेकिन कुछ ऐसे सेलिब्रिटीज हैं जिन्हें बाइक चलाने का शौक है और उनके पास काफी हाई परफॉर्मेंस वाली बाइक्स भी हैं। चलिए आज आपको दिखाते हैं जाने माने फिल्म स्टार और उनकी बाइक्स। 

John Abraham – Yamaha V-Max

John Abraham एक बड़े ऑटोमोटिव शौकीन हैं। मॉडल और अभिनेता जॉन अब्राहम के पास परफॉरमेंस बाइक्स और कार्स की एक बड़ी रेंज है। जॉन के पास अल्टीमेट स्पोर्ट्स क्रूजर Yamaha V-Max भी है, और ये इंडिया में Ducati Diavel से काफी पहले आई थी, लेकिन अब Yamaha इंडिया में आधिकारिक तौर पर इस बाइक को नहीं बेचती। इस बाइक में 1.7-लीटर V4 इंजन लगा है जो अधिकतम 174 बीएचपी और 153 एनएम। V-Max काफी मस्कुलर लगती है और जॉन की पर्सनालिटी  उनकी बॉडी से मेल खाती है। उन्हें अक्सर इस बाइक पर घूमते हुए देखा जाता है। 

Salman Khan – Suzuki Intruder M1800

Salman Khan के पास ढेर सारी मोटरसाइकिल्स हैं। इनमें से एक है Suzuki Intruder M1800। ये मशहूर अभिनेता Suzuki India के ब्रांड एम्बेसडर भी हैं। Intruder एक क्रूजर बाइक है जिसमें एक बड़ा सा 1.8-लीटर V-Twin इंजन लगा है। ये अधिकतम 127 बीएचपी और 160 एनएम उत्पन्न करता है। 

R. Madhavan – Indian Roadmaster

R. Madhavan बाइक्स के बहुत बड़े शौकीन हैं और उनके पास कुछ महंगी क्रूजर बाइक्स हैं। उनकी लेटेस्ट बाइक्स में से एक है Indian Roadmaster। अमेरिकन बाइक निर्माता कंपनी की ये सबसे महंगी बाइक है और इसकी कीमत लगभग 50 लाख रुपये है। इस बाइक में 1,811 सीसी V-Twin इंजन है जो 2,900 आरपीएम पर अधिकतम 150 एनएम उत्पन्न करता है। 

Saif Ali Khan – Harley-Davidson Iron 883  

Saif Ali Khan के पास एक Harley-Davidson Iron 883, जो की इस अमेरिकन ब्रांड की एक एंट्री लेवल बाइक है। Saif को इसे रोड पर चलाते हुए भी देखा गया है। इसमें एक 883 सीसी इंजन लगा है जो अधिकतम 50.6 बीएचपी का पॉवर और 70 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। ऑल-ब्लैक थीम में ये बाइक काफी स्मार्ट दिखती है।

Shahid Kapoor – Harley Davidson Fatboy

Shahid Kapoor के पास कुछ एक्सोटिक व्हीकल्स हैं। टू-व्हीलर्स में उनकी चॉइस है Harley-Davidson Fatboy। ये बाइक काफी मस्कुलर दिखती है और इसमें क्रोम के काम वाले पार्ट्स हैं। इसमें 1,745 सीसी V-Twin इंजन है जो 6-गियर्स के साथ अधिकतम 144 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है।

Siddharth Malhotra – Harley Davidson Fat Bob

Siddharth Malhotra के पास Harley Davidson Fat Bob है और वो कई बार इसे मुंबई में चलाते हुए देखे गए हैं। इन्हें एक मूवी प्रमोशन के दौरान Jacqueline Fernandes के साथ ये बाइक चलाते हुए भी देखा गया था। Fat Bob में एक 1,585 सीसी V-Twin इंजन लगा है जो अधिकतम 65 बीएचपी का पॉवर और 126 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है।

Sohail Khan – Harley Davidson Nightrod Special

Salman Khan के भाई Sohail Khan भी एक बाइक प्रेमी इंसान हैं। उन्हें अपने बेटे के साथ Harley Davidson ग्रुप राइड में एक Harley-Davidson Nightrod special चलाते हुए देखा गया था। इस मोटरसाइकिल में 1,247 सीसी, लिक्विड कूल्ड V-Twin इंजन लगा है जो अधिकतम 111 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है। 

Arshad Warsi – Harley Davidson Dyna

Arshad Warsi को Munnabhai MBBS में उनके रोल के लिए जाना जाता है। इस अभिनेता के पास एक Harley-Davidson Dyna है और ये मुंबई की सड़कों पर रात में उसकी सवारी का लुत्फ़ उठाते हैं। Dyna में एक 1.7-लीटर V-Twin इंजन लगा है जो अधिकतम 93 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है।

Ranbir Kapoor – Harley Davidson Fatboy

Ranbir Kapoor की कार की पसंद बेहतरीन है और उनके पास कुछ जर्मन कारें भी हैं। बाइक्स के मामले में उनके पास Harley Davidson Fatboy है। Ranbir को बाइक पर अक्सर नहीं देखा जाता है, लेकिन उन्हें बाइक्स पसंद जरूर हैं। उनके पास Harley Davidson Fatboy है और इसमें 1,745 सीसी V-Twin इंजन लगा है जो अधिकतम 144 एनएम का टॉर्क उत्पन्न करता है और इसमें 6-गियर्स वाला ट्रांसमिशन भी है।

Sanjay Dutt – Harley Davidson Fatboy

अपने भारी भरकम बनावट के चलते Fatboy बहुत सारे एक्टर्स की पसंद है और इनमें से एक ओनर Sanjay Dutt भी हैं। Sanjay Dutt के पास काफी सारी एक्सोटिक कार्स भी हैं और वो अपने Harley-Davidson पर कम ही देखे जाते हैं।

Created On :   21 Jan 2018 3:25 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story