Video : टॉपलेस महिला को कार की खिड़की पर झूलना पड़ा भारी, मस्ती-मस्ती में मौत

Topless woman hanging out of moving car and killed after smashing head on lamp post
Video : टॉपलेस महिला को कार की खिड़की पर झूलना पड़ा भारी, मस्ती-मस्ती में मौत
Video : टॉपलेस महिला को कार की खिड़की पर झूलना पड़ा भारी, मस्ती-मस्ती में मौत

डिजिटल डेस्क, मॉस्को। चलती कार में खिड़की के बाहर शरीर निकालना कितना भारी पड़ सकता है ये इस वीडियो को देखकर अंदाजा लगाया जा सकता है। जी हां, एक वीडियो सामने आया है, जिसमें एक महिला टॉपलेस होकर चलती कार की खिड़की से बाहर निकलकर मस्ती कर रही है। तभी अचानक एक खंभे से टकराकर गंभीर रूप से घायल हो गई। इसके बाद अस्पताल ले जाया गया, लेकिन वह नहीं बची।

कैरेबियन देश डोमिनिक रिपब्लिक में छुट्टियां मनाने पहुंची यह रूसी महिला अपने दोस्त के साथ कार में मस्ती कर रही थी। घटना के वक्त कार में उसका दोस्त वीडियो बना रहा था, जो अब सामने आया है। 22 सेकेंड का यह वीडियो बेहद खतरनाक मालूम पड़ता है। चलती कार में वह टॉपलेस महिला आगे वाली सीट पर होती है। वीडियो में भी यह महिला खिड़की के बाहर टॉपलेस होकर मस्ती करती साफ दिख रही है।

महिला ने सिर्फ बिकिनी बॉटम पहन रखा होता है। वह खिड़की से बाहर निकल कर झूल रही होती है। वह वीडियो बना रहे दोस्त की तरफ देख रही होती है। अचानक उसका सिर रास्ते में एक खंभे से टकरा जाता है और उसे भीषण चोट लगती है। रूसी मीडिया की मानें, तो हादसे के बाद उसे पास के अस्पताल ले जाया गया, जहां उसने दम तोड़ दिया।

डेली मेल के मुताबिक, 35 साल की महिला की पहचान नतालिया बोरिसोवना बोरोडीना के रूप में हुई। वह मॉस्को की रहने वाली थी और डोमिनिक रिपब्लिक में छुट्टियां मनाने पहुंची थी। उसका एक बच्चा भी था। कहा जा रहा है कि जिस वक्त घटना हुई, तब दोस्त इवाना बोइराचुक उसके साथ था। वही कार में मौज-मस्ती के दौरान उसका वीडियो भी शूट कर रहा था।

Created On :   13 Oct 2017 12:34 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story