इन फैक्टर्स के कारण सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है 'टोटल धमाल'

Total Dhamaal will be the biggest comedy hit of 2019, these are the reason
इन फैक्टर्स के कारण सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है 'टोटल धमाल'
इन फैक्टर्स के कारण सबसे बड़ी हिट साबित हो सकती है 'टोटल धमाल'

बॉलीवुड डेस्क, मुम्बई। धमाल फ्रेंचाइजी की तीसरी फिल्म "टोटल धमाल" आज सिनेमाघरों में ​रिलीज हो रही है। इस मूवी के ट्रेलर के साथ साथ इसके गानों ने भी चारों तरफ धमाल मचा रखा है। साथ ही इसके स्टार कास्ट द्वारा की जा रही जबरदस्त प्रमोशन के चलते भी लोगों को इस मूवी का बेसब्री से इंतजार था। फाइनली आज रिलीज के बाद उनका इंतजार खत्म हुआ। इस फिल्म की खास बात यह है कि फिल्म में अनिल कपूर और माधुरी दीक्षित है। लंबे समय बाद इन दोनों की जोड़ी स्क्रीन पर साथ नजर आएंगी। इन दोनों एक्टर्स के कारण यह फिल्म बहुत ही एंटरटेनिंग साबित होगी। 

इस फिल्म में अजय देवगन, आशीष चौधरी, रितेश देशमुख, जावेद जाफरी, अरशद वारसी के अलावा ​सोनाक्षी सिन्हा व सलमान खान का गेस्ट रोल भी है। मेकर्स द्वारा इस फिल्म में उन सभी ​फेक्टर्स को जोड़ा गया है,​ जिससे फिल्म हिट हो सके। ट्रेड एक्सपर्ट्स का कहना है कि यह फिल्म पहले दिन 15 करोड़ रूपये कमा सकती है। वहीं इस​ फिल्म के कुल बजट की बात की जाए तो मूवी का टोटल बजट 100 करोड़ रूपये है। यह फिल्म इसलिए भी हिट साबित हो सकते है, क्योंकि इसमें 5 सबसे मुख्य फेक्टर्स हैं। 

 

Created On :   22 Feb 2019 4:13 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story