विधानसभा चुनाव में महायुति और महागठबंधन से भिड़ंत 

Tough fight between Mahayuti and Mahagathbandhan in assembly elections
विधानसभा चुनाव में महायुति और महागठबंधन से भिड़ंत 
विधानसभा चुनाव में महायुति और महागठबंधन से भिड़ंत 

डिजिटल डेस्क, मुंबई। महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में भाजपा और शिवसेना की महायुति और कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस के महागठबंधन के बीच भिड़ंत होने संभावना है। अगर भाजपा और शिवसेना की युति होती है तो दोनों दल सहयोगी पार्टियों के साथ मिलकर महायुति के रूप में चुनाव मैदान में उतरेंगे। जबकि महायुति को टक्कर देने के लिए कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने महागठबंधन बनाया है। महागठबंधन में शेकाप, समाजवादी पार्टी, स्वाभिमानी शेतकरी संगठन समेत अन्य दल शामिल होंगे। लोकसभा चुनाव में वंचित बहुजन आघाडी और एमआईएम के गठबंधन ने लगभग 41 लाख से अधिक वोट लेकर लोगों को चौंका दिया था। हालांकि विधानसभा चुनाव के लिए दोनों दलों के बीच अभी तक सहमति नहीं बन सकी है। वहीं मनसे भी चुनाव में उतरने के लिए तैयार नजर आ रही है। लेकिन मनसे विपक्षी दलों के साथ गठबंधन करती है या फिर अकेले चुनाव लड़ती है। इसका पता जल्द ही लग जाएगा। 

सीटों के बंटवारे पर टकराव

सत्ताधारी भाजपा और शिवसेना के बीच सीटों के बंटवारे को लेकर अभी तक टकराव है। शिवसेना 50-50 सीटों के फार्मूले पर अड़ी हुई है। जबकि कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने सीटों का बंटवारा कर लिया है। कांग्रेस 125 और राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी 125 सीटों पर लड़ेगी। जबकि दोनों दलों ने 38 सीटें सहयोगी दलों के लिए छोड़ा है। 

चुनाव में जीत का दावा अपना- अपना 

प्रदेश में विधानसभा चुनाव के बिगुल बजने के बाद सत्ताधारी दल भाजपा और शिवेसना ने चुनाव बार फिर से सरकार बनाने का विश्वास जताया है। भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष चंद्रकांत पाटील ने विधानसभा चुनाव के लिए अबकी बार 220 पार का नारा दिया है। पाटील ने कहा कि भाजपा और शिवसेना के बीच युति का फैसला जल्द हो जाएगा। शिवसेना के सांसद संजय राऊत ने कहा कि दीपावली से पहले ही युति के विजय की फटाखे फूटेंगे। जबकि विपक्षी दल कांग्रेस और राष्ट्रवादी कांग्रेस ने सहयोगी दलों के बल पर सत्ता में काबिज होने का दावा किया है। कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष बालासाहब थोरात ने दावा करते हुए कहा कि चुनाव परिणाम के बाद प्रदेश में कांग्रेस और राष्ट्रवदी कांग्रेस व सहयोगी दलों की आघाड़ी सरकार आएगी। थोरात ने कहा कि सरकार की गलत नीतियों के कारण भाजपा और शिवसेना को लेकर जनता के बीच काफी असंतोष है। 

Created On :   21 Sep 2019 3:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story