मुंबई टू नांदेड़ टूर, पहली फ्लाइट से तख्त हजूर साहिब पहुंचे फिल्मी सितारे

Tour Jet Domestic Flight begins between Mumbai and Nanded from November 16
मुंबई टू नांदेड़ टूर, पहली फ्लाइट से तख्त हजूर साहिब पहुंचे फिल्मी सितारे
मुंबई टू नांदेड़ टूर, पहली फ्लाइट से तख्त हजूर साहिब पहुंचे फिल्मी सितारे

डिजिटल डेस्क, नांदेड़। मुंबई और नांदेड़ के बीच 16 नवंबर से टूर जेट डोमेस्टिक फ्लाइट शुरु हो गई है। इस सेवा के पहले दिन बॉलीवुड की दिग्गज हस्तियों ने मुंबई के सांताक्रूज एयरपोर्ट से उड़ान भरी और नांदेड़ पहुंचकर तख्त सचखंड श्री हजूर साहब में गुरुग्रंथ साहिब के समक्ष मथा टेका। इससे पहले हवाई अड्डे पर महापौर शीला किशोर भवरे ने गुलदस्ता देकर सभी संगत का स्वागत किया। फिल्म स्टार जितेंद्र, राकेश रोशन, आदित्य पंचोली, जरीना वहाब, शोभा कपूर, मुकेश ऋषि सहित कई सितारों ने तख्त साहिब के दर्शन किए। जिन्हें सिरोपा (धार्मिक सम्मान) देकर नवाजा गया। इस मौके पर गुरुद्वारा बोर्ड के अध्यक्ष तारा सिंह, सरजीत सिंह गिल, भगिन्दर सिंह घड़ीसाज, पूर्व सांसद त्रिलोचन सिंह सहित स्थानीय प्रतिनिधी भी मौजूद थे। कार्यक्रम के दौरान बीजेपी के सहियोगी अकाली दल (बादल) के वरिष्ठ नेता प्रेम सिंह चंदूमाजरा भी मौजूद थे। जिन्होंने सुख समृद्धि के लिए अरदास की।

हवाई सेवा से श्रद्धालुओं को मिली राहत

मुंबई और नांदेड़ के बीच हवाई सेवा शुरू करने के लिए गुरुद्वारा बोर्ड काफी प्रयास कर रहा था। जिसे शुरु करने की घोषणा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने की थी। 30 दिसंबर को श्री गुरु गोबि्नद सिंह जी महाराज के 350 वें प्रकाश दिवस कार्यक्रम का समापन होने जा रहा है। जिसमें खासतौर से मुख्यमंत्री देवेंद्र फडनवीस हिस्सा लेंगे। कार्यक्रम की तैयारियों जारी हैं। इससे पहले केंद्र सरकार ने डेढ़ सौ करोड़ रुपए की विकास योजना के लिए गुरुद्वारा बोर्ड से जमीन की मांगी थी। जो बोर्ड ने देने से इनकार कर दिया। इस दौरान पूर्व सांसद त्रिलोचन सिंह ने अपने अनुभव सांझा किए। आपको बता दें, सिखों के पांच तख्तों में एक हजूर साहिब नांदेड़ में स्थापति हैं। जहां तीन सौ साल पहले दसवें गुरु, गुरु गोबिन्द सिंह जी महाराज ने गुरु ग्रंथ साहिब को गद्दी सैंपी थी। इसके बाद उन्होंने एलान किया था कि अब शारीरिक रूप से कोई भी सिखों का गुरु नहीं होगा। केवल गुरु ग्रंथ साहिब यानी शबद गुरु ही आस्था के मुख्य केंद्र होंगे।
 

महज 2,450 रूपए में नांदेड़ से मुंबई के बीच हवाई सफर

गोबिंद बाग साहिब गुरुद्वारा के बगीचे में खास लेजर शो देखने के बाद फिल्मी सितारे शुक्रवार सुबह 11 बजे की फ्लाइट से सभी मुंबई लौट गए। नई विमान सेवा शुरू होने से दुनियाभर से सिखों को फायदा होगा। खासकर विदेशी पर्यटक मुंबई से सीधे उड़ान भर सकेंगे। विदेशी सिख भारत आते ही पांच तख्तों के दर्शन करते हैं। मुंबई से रोजाना फ्लाइट उड़ान भरेगी। जिसका सफर एक घंटा 25 मिनिट में तय होगा। उससे नांदेड़ सहित परभणी, लातूर, हिंगोली, निज़ामाबाद, यवतमाल जिलों के लिए भी बहुत बड़ी राहत मिली है। इस सफर के लिए महज 2,450 रूपए का एयर टिकट लेना होगा।

Created On :   17 Nov 2017 12:06 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story