टॉवेल ने खोला वृद्ध महिला की हत्या का राज, आरोपी गिरफ्तार

Towel uncovered the murder of old woman, accused arrested
टॉवेल ने खोला वृद्ध महिला की हत्या का राज, आरोपी गिरफ्तार
टॉवेल ने खोला वृद्ध महिला की हत्या का राज, आरोपी गिरफ्तार



डिजिटल डेस्क जबलपुर। ग्राम घुन्सौर मे हुई वृद्ध महिला की अंधी हत्या का खुलासा पुलिसने कर दिया है। पुलिस ने हत्या के आरोप ने 30 वर्षीय युवक मनोज पटेल को गिरफ्तार किया है। युवक ने हत्या चोरी करने की नियत से की थी। हत्या का राज मृतक की टॉवेल ने खोला है।
जानकारी के अुनसार दिनॉक 27-11-19 को सुबह 8 बजे ग्राम घुन्सौर मे ं70 वर्षिय महिला श्रीमति  गौरा बाई गौड़ की हत्या कर दी गई। जांच के बाद ग्राम घुन्सौर कोटवार के बेटे भीकम दाहिया उम्र 35 वर्ष ने बताया कि  रात लगभग 00-30 बजे गॉव की  गौरा बाई के साथ गॉव का हरगोविंद लोधी, कल्लू काछी, उसके घर आये,  गौरा बाई ने बताया कि कुछ देर पहले मैं घर पर पलंग मे सोई थी तभी एक ठिगने कद का लड़का जो मुंह मे कपड़ा बांधे था आया और मुंह मे मारा तथा दीवाल कूद कर भाग गया।  गौरा  बाई के ऊपरी होठ से खून निकल रहा था, जिससे कहा कि पुलिस को बुलाता हूॅ तो गौरा बाई कहने लगी सुबह देखेंगे, फिर गौरा बाई को लेकर उसके घर छोडऩे  हरगोविंद, कल्लू  चले गये।  सुबह 7 बजे गॉव की सावित्री बाई , तुलसा बाई, घूमने निकली थी जिन्होंने देखा कि  गौरा बाई अपने घर के सामने दरवाजे के पास पडी हांप रही थी, मुंह से फसुकर निकल रहा था, सांसें चल रही थी, सावित्री एवं तुलसा बाई के द्वारा बताने पर उसने तुंरंत जाकर देखा तो  गौरा बाई की मृत्यु हो चुकी थी, किसी अज्ञात लड़के ने  गौरा बाई के साथ मारपीट कर उसकी हत्या कर दिया है।   मामले की जांच के बाद  घटना स्थल निरीक्षण के दौरान खून लागा हुआ एक टॉवेल जो मृतिका का नहीं था, एवं खून लगा पत्थर तथा एक पॉलीथिन में लगभग 100 ग्राम यूरिया मिला।
 ऐसे हुआ खुलासा-  
 थाना क्षेत्र के पुराने बदमाश, अवैध शराब बेचने वालों और आदतन जुआ खेलने वालों से ग्राम घुंसौर की ग्राम पंचायत में चौपाल लगाकर पूछताछ की गयी, जिसमें यह तत्थय प्रकाश मे आया कि दिनॉक 26-11-19 की रात्रि मे मनोज पटेल अन्नू उर्फ अनिरूद्ध तथा सत्यम पटेल ने गॉव के ग्राम पंचायत भवन के कमरा मे शराब पी एवं अण्डे खाए, इसके बाद सत्यम पटेल अपने घर ग्राम नोनी चला गया, अन्नू एवं मनोज पटेल मोटर सायकिल से गॉव के इंदिरा आवास तरफ जुआ खेलने के इरादे से गये, जुआ बंद होने से गुडडू बर्मन  के घर में  हो रही साप्ताहिक रामायण में पहुंचे, रात लगभग 12 बजे रामायण बंद होने पर दोने मोटर सायकिल से अपने अपने घर चले गये, मनोज पटेल अपने घर कुछ देर रूकने के बाद चोरी करने के इरादे से  गौरा बाई के यहॉ पहुंचा,  गौरा बाई जाग गयी, और मनोज को पहचान ली, तथा मनोज को पकडने का प्रयास किया तो  गौरा बाई को धक्का देकर मनोज भाग कर अपने घर पहुंचा, मनोज जो टाविल लपेटा था वह  गौरा बाई के पास ही छूट गया, जो दिनॉक 27-11-19 की सुबह  गौरा बाई की मृत्यु होने पर शव के पास ही मिला था। टॉवेल मे खून के धब्बे पाये गये थे, टॉवेल के सम्बंध मे पतासाजी की गयी तो गॉव वालो ने घटना स्थल पर मिले उक्त टॉवेल को मनोज पटेल का होना बताया, मनोज पटेल को अभिरक्षा मे लेकर सघन पूछताछ की गयी तो मनोज पटेल ने उक्त टाविल अपना होना स्वीकार किया, मनोज पटेल पिता शिवप्रसाद पटेल उम्र 30 वर्ष निवासी ग्राम घुंसौर  को जो कि ग्राम पंचायत का पंप हाउस चलाता है, हत्या के प्रकरण में विधिवत गिरफ्तार किया जाकर मान्नीय न्यायालय के समक्ष पेश किया जा रहा है।
उल्लेखनीय भूमिका-
थाना प्रभारी शहपुरा  आर.के. गौतक, उ.नि. हेमंत यादव, आरती मण्डोलई, प्रधान आरक्षक रामकरण, आरक्षक दीपक, प्रमोद, सत्येन्द्र, दिनेश, अभिषेक, पुष्पराज, शुभम की सराहनीय भूमिका रही। पुलिस अधीक्षक जबलपुर अमित सिंी (भा.पु.से.) ने टीम को पुरस्कृत करने की घोषणा की है।

Created On :   5 Dec 2019 10:27 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story