जल्द लॉन्च होगी Toyota Fortuner TRD Sportivo 2, जानें फीचर्स

Toyota Fortuner TRD Sportivo 2 will soon launch, Learn speciality
जल्द लॉन्च होगी Toyota Fortuner TRD Sportivo 2, जानें फीचर्स
जल्द लॉन्च होगी Toyota Fortuner TRD Sportivo 2, जानें फीचर्स

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। बड़ी SUV कारों का चलन अब तेजी से बढ़ चला है, पावरफुल इंजन के साथ सफर को रोमंचक बनाने वाली इन कारों की बिक्री में पहले की अपेक्षा तेजी आई है। कंपनियां अब इन वाहनों के मॉडल को और अधिक अग्रेसिव बनाकर पेश कर रही हैं और इनमें कई सारे बदलाव भी देखने को मिलते हैं। हाल ही में Toyota ने Fortuner TRD Sportivo के अपडेटेड वर्जन को पेश कर दिया है।

कंपनी इसे थाइलैंड में इस साल के अंत तक लॉन्च करेगी। कयास लगाए जा रहे हैं कि भारत में इसे कुछ समय बाद लॉन्च किया जाएगा। हालांकि भारत में लॉन्च की गई Fortuner TRD Sportivo की बिक्री अब तक शुरु नहीं हो सकी है।  

इंजन
Fortuner TRD Sportivo 2 में मैकेनिकली कोई बदलाव नहीं किया गया है। इसमें वर्तमान मॉडल वाला Toyota का 2.8-लीटर डीजल इंजन दिया जाएगा। इसमें दो विकल्प मिलेंगे, जिसमें 2 वील ड्राइव और 4 वील ड्राइव सिस्टम शामिल हैं।

एक्सटीरियर व इंटीरियर
बात करें एक्सटीरियर की तो Fortuner TRD Sportivo 2 में काफी बदलाव किए गए हैं। इसके फ्रंट में बंपर और ग्रिल के चारों ओर बदलाव किए गए हैं। कार के पीछे लगे टेल लैम्प्स और आसपास ब्रश्ड मेटल फिनिश दिया गया है। इसमें लगे नए बंपर के साथ कई बदलाव किए गए हैं। इसमें नए ड्यूल-टोन 20-इंच अलॉय वील्ज दिए गए हैं।

इसके ग्रिल के चारों ओर मेटल फिनिश दिया गया है। ग्रिल के अंदर ब्लैक की जगह बॉडी वाला कलर रहेगा। रेड हाइलाइट्स और निचले व बड़े सेंट्रल एयर-डैम के साथ नया बंपर और स्लीकर फॉग लैम्प यूनिट दी गई है। इसमें ब्लैक रूफ और पिलर्स दिए गए हैं। बात करें इंटीरियर की तो यह रेड फिनिश के साथ ब्लैक कलर में होगा। 

Created On :   10 Nov 2018 11:04 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story