ट्रैक्टर ने 5 महिला मजदूरों को कुचला, 1 की मौत

Tractor killed one woman and four injured in amrawati
ट्रैक्टर ने 5 महिला मजदूरों को कुचला, 1 की मौत
ट्रैक्टर ने 5 महिला मजदूरों को कुचला, 1 की मौत

दैनिक भास्कर न्यूज डेस्क, बाभुलगांव। खेतों में मजदूरी के लिए निकली महिलाओं को तेज रफ्तार ट्रेक्टर ने बुरी तरह से कुचल दिया। हादसे में एक महिला मजदूर की घटनास्थल पर ही मौत हो गई जबकि अन्य 4 महिलाएं बुरी तरह से घायल हो गर्इं। हादसे के बाद पुलिस ने ट्रैक्टर समेत वाहनचालक को हिरासत में ले लिया है।

घटना शुक्रवार दोपहर 11.50 बजे के दौरान यवतमाल-बाभुलगांव मार्ग पर स्थित राणी अमरावती - बाभुलगांव मार्ग पर घटित हुई। हादसे में मृत महिला मजदूर का नाम अनिता शांताराम डेहनकर (38, गिमोना) बताया जाता है। हादसे में घायल अन्य महिलाओं को घटनास्थल से तुरंत ही जिला अस्पताल के लिए रवाना किया गया जहां पर सभी घायल महिलाओं का इलाज चल रहा है।

Created On :   30 Jun 2017 2:49 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story