सूर्य का वृश्चिक राशि में गोचर, इन राशियों के लिए होगा लाभदायक
डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली।17 नवम्बर 2018 को प्रातः 6:22 बजे से सूर्य तुला राशि से निकलकर वृश्चिक राशि में प्रवेश करेगा। जैसा की अनुमानित है यह गोचर जहां कुछ राशियों के लिए लाभदायक सिद्ध होगा वहीं कुछ राशियों के लिए शुभ नहीं होगा। ग्रहों का राजा सूर्य 17 नवम्बर 2018 को अपनी नीच राशि का तुला से हटकर वॄश्चिक राशि में जा रहा है। सूर्य के नीच राशि से हटने से सत्ता पक्ष पर होने वाले विरोधो में कुछ कमी आएगी किन्तु किसी राजनेता के साथ कोई हिंसात्मक घटना भी हो सकती है। किसी फिल्म या सीरियल का विरोध किया जा सकता है। उत्तर पूर्वी राज्यों में अशांति रह सकती है। सूर्य के इस राशि परिवर्तन से किस राशि पर क्या प्रभाव पड़ेगा, आइए जानते हैं:-
मीन राशि वालों को इस अवधि में लम्बी यात्रा अधिक लाभदायक नहीं रहेंगी। धार्मिक यात्रा भी हो सकती हैं। कार्यक्षेत्र और आर्थिक विषय के लिये भी समय अच्छा है। उच्च पद प्रतिष्ठा वाले लोगों की कृपा आप पर रहेगी। लेकिन माता पिता के स्वास्थ्य का ध्यान रखना जरूरी होगा| अपने स्वास्थ्य का भी ध्यान रखें, बड़ी समस्या हो सकती है। लेकिन नोकरी के नवीन अवसर मिलेंगे और सुधार आयेगा। जीवन में संघर्ष बढ़ सकता है और हर कार्य को पूर्ण करने के लिये अधिक परिश्रम करना पड़ सकता है। पिता के स्वास्थ में गिरावट देखने को मिल सकती है। कार्यक्षेत्र बदल सकता है। भाई-बहनों से भी विवाद हो सकते हैं। वैसे इस समय धार्मिक कार्यों में रुझान बढ़ेगा। चुनौतियों का डटकर सामना करना पड़ सकता है। देर ही सही लेकिन अंत में सफलता ज़रूर मिलेगी और आपको मानसिक रूप से शांति मिलेगी। इस समय में यात्रा के भी योग बन रहे हैं।
उपाय- रविवार को देवी मंदिर में लाल फूल चढ़ाएं।
कुम्भ राशि वाले इस समय में बहुत क्रियाशील एवम् व्यस्त रहेंगे। इस समय में आप अपनी आर्थिक समस्याओं से छुटकारा पा सकतें हैं। व्यापार या नौकरी में सफलता और वरिष्ठों का सहयोग मिलने के योग हैं। इस समय में स्वास्थ्य संबंधी परेशानी हो सकती है। हड्डियों की समस्या हो सकती है। इस समय में निर्णय लेने में भी परेशानी हो सकती है। इस समय में कार्यक्षेत्र के अन्दर सफलता प्राप्त होगी। स्वभाव में घमंड के बढ़ने से हानि हो सकती हैं। वहीं दूसरी तरफ घरेलू जीवन में भी लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं। सरकारी नौकरी करने वालों को इस समय में लाभ मिल सकता है। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी और प्रशंसा के पात्र भी बनेगें। कार्य में व्यस्त रहने के कारण परिवार को समय नहीं दे पायेंगे। जिस कारण घर में क्लेश भी हो सकता है।
उपाय- केसरिया रंग के कपड़े को रविवार के दिन भगवान विष्णु के मंदिर में दान करें।
मकर राशि वालों की इच्छा व महत्वाकांक्षाएं पूरी होंगी। अनुबन्धों और समझौतों से आपको लाभ मिलेगा। प्रेम संबंधों के लिए समय अच्छा है। लम्बी यात्रा सुखद व सफलदायक सिद्ध होगी। आय में वृद्धि होगी। मित्रों और रिश्तेदारों से सहयोग मिलेगा। सूर्य के परिवर्तन से मकर राशि के जातकों को आर्थिक लाभ होगा। लेकिन इस समय में किसी प्रकार की कोई लापरवाही ना करें। अचानक धन लाभ की संभावना है। उच्च अधिकारियों के साथ उठना-बैठना हो सकता है या उनके साथ घनिष्ठ संबंध स्थापित हो सकते हैं। वरिष्ठ अधिकारियों से सहयोग प्राप्त भी हो सकता है। कार्यक्षेत्र पर नया पद प्राप्त हो सकता है या फिर आपको किसी सम्मान से भी पुरस्कृत किया जा सकता है। जिस कारण आपके आत्म-सम्मान में वृद्धि होगी। अचानक शुभ समाचार प्राप्त हो सकता है जिसकी आपने कल्पना भी नहीं की होगी। परिवार में पिता से सहयोग प्राप्त होगा लेकिन प्रेम-संबंधों में मन-मुटाव रहेगा। कुल मिलाकर ये गोचर आपके लिए लाभदायक सिद्ध होगा।
उपाय- तांबे के बर्तन से सूर्य देव को जल अर्पित करें।
सूर्य का वृश्चिक राशि में जाना आपके लिए अनुकूल है आप क्षणिक उन्माद में कोई काम न करें। धन कमाने का छोटा राश्ता न अपनाएं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। इस समय में सोच विचार कर निर्णय लें। मित्रों और रिश्तेदारों से संबंध मधुर बनाए रखें। इस समय में आपके लिए आर्थिक हानी हो सकती है। आपकी संपत्ति या पैसा चोरी हो सकता है। इसलिए सावधान रहें। इस समय में बुखार, पेट दर्द, अनिद्रा या फिर नेत्र से संबंधित समस्या हो सकती हैं। यात्रा का योग है, विदेश जाने का अवसर भी मिल सकता है। इस समय में आपके खर्चे बढ़ सकते हैं। मित्रों के साथ कुछ समस्या हो सकती हैं। किसी बुरे कर्म के कारण नाम खराब हो सकता है। जीवन तनाव ग्रस्त हो सकता है लेकिन आपको संयम व धैर्य से काम करने की आवश्यकता है कुछ तनाव के बाद सुख प्राप्त होगा। विदेश में रहने वालों या अंतर्राष्ट्रीय कंपनी में कार्यरत्त जातकों को शुभ समाचार व सफलता मिलेगी।
उपाय- पानी में सिंदूर व लाल फूल डालकर सूर्य देव को अर्पित करें।
इस अवधि में वृश्चिक राशि वालों को अपने जीवन के प्रति नजरिया सकारात्मक होगा। पद प्रतिष्ठा में वृद्धि होगी। आपका आत्मविश्वास बढ़ा रहेगा। छोटी यात्रा आपकी कड़े परिश्रम के कारण सफल हो सकतीं हैं। लेकिन घर-परिवार के लोगों व अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखना होगा। सूर्य आपकी राशि में ही गोचर करेगा जिस कारण आपका क्रोध बढ़ सकता है। इस समय आपको क्रोध पर नियंत्रण रखना चाहिए। वैसे इस समय आपका ध्यान केवल अपने काम पर ही केंद्रित रहेगा और रुकावटें भी आती रहेंगी। स्वभाव में घमंड की वृद्धि हो सकती है। शादीशुदा जीवन में भी टकराव व परिवार से अलगाव की संभावना है। अचानक यात्राओं के योग हैं साथ ही स्वास्थ्य बिगड़ने के भी योग हैं। इस समय में मानसिक तनाव बढ़ सकता है।
उपाय- सूर्य देव की पूजा करें और उन्हें जल चढ़ाएं। ध्यान का सहारा भी ले सकते हैं।
तुला राशि वाले कुछ परेशान रह सकते हैं। व्यर्थ के खर्चों पर नियंत्रण रखना सही होगा और आर्थिक मामलों में सावधान रहना ठीक होगा। कुछ पारिवरिक समस्या रह सकती हैं। इस समय में अपने वैवाहिक जीवन पर ध्यान दें। यह समय पेट संबंधी समस्या पैदा कर सकता है। इस समय में आपकी भाषा कठोर हो सकती है जिस कारण परिवार में विवाद हो सकते हैं। उल्टे विचार वाले लोगों से सामना हो सकता है। आय प्राप्त करने में समस्या आ सकती है लेकिन आप संयम से रह कर अच्छा लाभ ले सकते हैं। नेत्र रोग, सिरदर्द, बुख़ार जैसी चीजें आपको परेशान कर सकती हैं। किराए पर दी गई संपत्ति से लाभ हो सकता है।
उपाय- रविवार को लाल फूल और लाल कपड़ा दान करें। पूरे गोचर काल में रोज सूर्य के तांत्रिक मंत्र का जाप करें। स्वास्थ्य संबंधी समस्याओं से राहत पाने के लिए भरपूर पानी पिएं।
कन्या राशि वालों का घरेलु जीवन सुखी रहेगा और बहु प्रतीक्षित लालसा पूरी होगी। पारिवारिक मित्रों और रिश्तेदारों से सामाजिक संबंध और अच्छे होंगे। भ्रमण व छोटी यात्रा भाग्यशाली व सुखद रहेगी। धन लाभ के समाचार मिलेंगे। स्वास्थ्य अच्छा रहेगा और आप शादीशुदा हैं तो दाम्पत्य जीवन पर इस गोचर की अवधि में विशेष ध्यान दें। यह गोचर आपकी विवाह पर बड़ा प्रभाव डाल सकता है। संतान के स्वास्थ्य पर भी ध्यान दें। साहस में कमी आ सकती है किंतु आप अपने संकल्प के प्रति अडिग रहेंगे। ये संकल्प आपको आपके विरोधियों से आगे लेकर जायेगा। भाई-बंधुओं के साथ मतभेद हो सकते हैं। नौकरी में परिवर्तन की योजना भी बना सकते हैं। इस समय आपको अचानक आर्थिक लाभ होगा। धार्मिक कार्यों में भी रूचि बढ़ेगी। यात्राओं का भी योग बन सकता है। उच्च अधिकारियों या प्रसिद्ध व्यक्तियों से मिलने का अवसर प्राप्त हो सकता है।
उपाय- किसी योग्य व्यक्ति को रविवार के दिन गेहूं दान करें।
सिंह राशि वालों को इस समय में किसी भी काम के लिए आपको अधिक परिश्रम करना पड़ेगा और लगातार किया गया कड़ा परिश्रम आपको थका भी सकता है। वाहन इत्यादि सावधानी से उपयोग करें। साथ ही बुरी संगति से बचें। आर्थिक लाभ तो होगा, लेकिन अपने क्रोध पर नियंत्रण रखें, नहीं तो समस्या बढ़ सकती है। सरकारी लाभ जैसे घर, गाड़ी आदि सुविधाओं का लाभ इस समय में प्राप्त हो सकता हैं। वहीं आपके जीवन साथी को भी उच्च पद प्राप्त हो सकता है। सामाजिक छवि औरअच्छी तरहा से उभरेगी। निजी जीवन में तनाव व झगड़े हो सकतें हैं। माता के स्वास्थ्य में कमजोरी हो सकती है। सूर्य की इस अवधि में आप नया घर या वाहन भी खरीद सकते हैं।
उपाय- प्रतिदिन सूर्य नमस्कार करें।
कर्क राशि वालों ले लिए समय मिश्रित फल देने वाला रहेगा। अचानक यात्रा की संभावना बन रही है। इस समय में कर्क राशि वाले जीवन का बड़े उत्साह और उल्लास से स्वागत करेंगे लेकिन प्रणय प्रेम संबंधों के लिए यह समय ठीक नहीं है। कर्क राशि वालों का दाम्पत्य जीवन पर सबसे अधिक प्रभाव डालेगा। यहां कई समस्याएं आएंगी। साथ ही व्यापार में भी हानि हो सकती है। सूर्य के इस गोचर के कारण आर्थिक लाभ होगा। साथी के साथ मतभेद के कारण प्रेम संबंधों में परेशानी व तनाव उत्पन्न हो सकता है। बच्चों को भी किसी परेशानी का सामना करना पड़ सकता है। लेकिन जीवनसाथी को इस समय का लाभ प्राप्त होगा। बच्चों से विवाद होने के कारण आप भावनात्मक रूप से असंतुष्ट रहेंगे। भाग्य में आपको इस समय कर्ज़ों से मुक्ति मिल सकती है साथ ही आप नोकरी में परिवर्तन की योजना भी बना सकते हैं। इस समय में आप स्वभाव से घमंडी हो सकते हैं।
उपाय- गरीबों या रोगियों में दवाइयां बाटें।
मिथुन राशि वालों पर सूर्य का वृश्चिक राशि में जाना शुभ प्रभाव डालेगा। शत्रु पक्ष परास्त होगा। पद, प्रतिष्ठा एवं सम्मान की बढ़ोत्तरी होगी। इस अवधि में आप जो भी करेंगे उसमें सफल रहेंगें। सारी समस्याओं का समाधान होता दिखेगा और आप सफलता पा सकेंगे। सूर्य का यह गोचर काम में सफलता दिलाएगा। किन्तु अपनी संतान का ध्यान रखें। उनका स्वास्थ्य गड़बड़ा सकता है। इस समय आपके द्वारा किए गए प्रयास सफल होंगे और लाभ प्राप्त होगा। विरोधियों को हराकर आप अपने क्षेत्र में आगे बढ़ सकेंगे। छोटी-मोटी परेशानियां हो सकती हैं इस समय स्वास्थ्य ठीक रहेगा। इस समय आर्थिक स्थिति अच्छी होगी। सरकारी नीति या योजना का लाभ मिल सकता है। आत्म सम्मान में वृद्धि होगी और सुख-शांति व समृद्धि बनी रहेगी।
उपाय- आदित्य हृदय स्तोत्रम का जाप करें।
वृषभ राशि वालों को परिश्रम का फल कम मिलेगा तनावग्रस्त या अस्वस्थ्य भी रह सकते हैं। अपने स्वास्थ्य का ध्यान रखें। व्यवसायिक या व्यापार के साथी परेशान करने का प्रयास करेंगे। वैसे नौकरी या व्यापार में सकारात्मक परिणाम लेकर आ सकता है। लेकिन अपने स्वास्थ्य का पूरा-पूरा ध्यान रखना होगा। भाग्य का स्तर ऊपर की ओर बढ़ सकता है। कार्यक्षेत्र पर अधिकारी पद की प्राप्ति हो सकती है। निजी जीवन तनाव पूर्ण रह सकता है। वैवाहिक दंपत्तियों के बीच लड़ाई-झगड़े हो सकते हैं और जीवनसाथी के स्वास्थ में गिरावट आपको परेशान कर सकती है। संतान को भी इस गोचर के समय में परेशानियां उठानी पड़ सकती हैं वैसे वृषभ राशि वालों की माता को इस समय का पूर्ण लाभ मिलेगा। इस समय में धैर्य व संयम के साथ आप अपने कर्तव्यों का पालन कर सकतें हैं।
उपाय- रविवार को हनुमान मंदिर में गुड़ का दान करें।
मेष राशि वालों के सामने कुछ समस्याएं आ सकती हैं। स्वास्थ्य का ध्यान रखें। महत्वपूर्ण कागजों पर हस्ताक्षर करने से पहले अच्छी तरह जांच परख कर लें। संबंधियों से व्यवहार अच्छा रखें नहीं तो अकारण ही झगड़े हो सकते हैं। अनैतिक कार्यों व सन्देहास्पद सौदों से बचें। स्वास्थ्य पर बुरा असर देखने को मिल सकता है। क्रोध भी बढ़ सकता है जिसके कारण कई रिश्ते खराब हो सकते हैं। सूर्य आपकी राशि से आठवें भाव में गोचर करेगा। इस समय में आपको स्वास्थ्य संबंधी परेशानियां जैसे बुखार, सिरदर्द आदि हो सकते हैं। बुरे कर्मों का फल आपकी छवि को समाज में गिरा सकता है। विरोधियों का सामना करना पड़ सकता है। गलत संगत से बचें, अन्यथा मुश्किल में पड़ सकते हैं। बच्चों और जीवनसाथी के लिए ये समय अच्छा रहेगा। शर्त लगाना या जुंआ खेलने जैसी गलत आदतें आपको इस समय में घेर सकती हैं। इनसे बचने का प्रयास करें अन्यथा धन हानि होना संभव है। आपके द्वारा छुपाए गए गुप्त राज बाहर आ सकते हैं।
उपाय- भगवान विष्णु की पूजा करें।
Created On :   13 Nov 2018 6:42 AM GMT