त्रिपुरा : महिला सांसद के खिलाफ आक्रामक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

Tripura: Arrested for making offensive remarks against women MP
त्रिपुरा : महिला सांसद के खिलाफ आक्रामक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार
त्रिपुरा : महिला सांसद के खिलाफ आक्रामक टिप्पणी करने वाला गिरफ्तार

अगरतला, 13 अक्टूबर (आईएएनएस)। त्रिपुरा के एक व्यक्ति को राज्य की पुलिस ने लोकसभा सदस्य प्रतिमा भौमिक के खिलाफ सोशल मीडिया पर कथित तौर पर आक्रामक टिप्पणी पोस्ट करने के लिए मणिपुर से रविवार को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस के एक अधिकारी ने कहा कि पिछले सप्ताह एक शिकायत के बाद अनुपम सिन्हा (38) के खिलाफ एक मामला दर्ज किया गया था और जांच शुरू की गई थी।

अधिकारी ने कहा, पुलिस ने जब सिन्हा की तलाश शुरू की तो वह खोवाई (पश्चिमी त्रिपुरा में) जिले के कल्याणपुर में स्थित अपने घर से भाग गया और उखरुल (मणिपुर) जिले में चला गया। त्रिपुरा पुलिस की एक टीम ने गुप्त सूचना पर उखरुल जाकर रविवार को उसे गिरफ्तार किया और उसे वापस लाया गया।

अधिकारी ने कहा कि सिन्हा को यहां सोमवार को एक स्थानीय अदालत में पेश किया जाएगा।

भौमिक भारतीय जनता पार्टी की त्रिपुरा इकाई की महासचिव भी हैं।

 

Created On :   13 Oct 2019 7:00 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story