मोदी ‘फादर ऑफ इंडिया’: कांग्रेस को ऐतराज, जितेन्द्र सिंह बोले- जिसे परेशानी वह भारतीय नहीं

Trump Calls PM Modi Father Of India, congress, Asaduddin Owaisi, Jitendra Singh, Indian citizens feel proud
मोदी ‘फादर ऑफ इंडिया’: कांग्रेस को ऐतराज, जितेन्द्र सिंह बोले- जिसे परेशानी वह भारतीय नहीं
मोदी ‘फादर ऑफ इंडिया’: कांग्रेस को ऐतराज, जितेन्द्र सिंह बोले- जिसे परेशानी वह भारतीय नहीं
हाईलाइट
  • ट्रंप ने कहा
  • एक पिता की तरह मोदी ने सबको एक किया
  • हम उनको फ़ादर ऑफ़ इंडिया कहेंगे

डिजिटल डेस्क, नई दिल्ली। अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को ‘फादर ऑफ इंडिया’ बताया है। ट्रंप के इस बयान को लेकर अब सियासत तेज हो गई है। मोदी को फादर ऑफ इंडिया कहे जाने पर कांग्रेस ने ऐतराज जताया है। एआईएमआईएम चीफ असदुद्दीन ओवैसी ने ट्रंप पर निशाना साधा है। वहीं केंद्रीय मंत्री जितेंद्र सिंह ने विपक्षी दलों को जवाब देते हुए कहा है कि, ट्रंप के इस बयान पर गर्व होने चाहिए। जिन्हें इसमें परेशानी है वह शायद खुद को भारतीय नहीं मानता। 

दरअसल मंगलवार को न्यूयॉर्क में अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने न्यूयॉर्क में प्रधानमंत्री मोदी के साथ प्रेस कॉन्फ्रेंस के दौरान मोदी की जमकर तारीफ की थी। उन्होंने कहा, अगर मैं पहले के भारत को याद करूं तो वहां पर लोग अक्सर लड़ते रहते थे, लेकिन मोदी ने सभी को एक साथ लाने का काम किया है। उन्होंने सभी को एक पिता की तरह साथ लाने का काम किया है, शायद वो ‘फादर ऑफ इंडिया’ हैं। 

ट्रंप के इस बयान पर कांग्रेस नेता मल्लिकार्जुन खड़गे के बेटे और कर्नाटक सरकार में मंत्री रहे प्रियांक खड़गे ने आपत्ति जताई। प्रियांक ने ट्वीट कर ट्रंप पर तंज कसते हुए कहा, क्या अब अमेरिकी तय करेंगे कि राष्ट्रपिता कौन है? उन्होंने आरोप लगाया कि, इन फासीवादी लोगों ने हमारे लोगों को बौद्धिक रूप से तर्क देकर लूटा है। सोशल मीडिया के प्रोपेगेंडा ने मिलकर आने वाली पीढ़ियों और उनकी सोच को भी बिगाड़ दिया है। 

ओवैसी ने ट्रंप पर हमला बोला। उन्होंने कहा, डोनाल्‍ड ट्रंप ने पीएम मोदी को फादर ऑफ द नेशन बताया है। ट्रंप अज्ञानी हैं। महात्मा गांधी और पीएम मोदी की तुलना नहीं की जा सकती है। मोदी कभी फादर ऑफ नेशन नहीं हो सकते हैं। लोगों ने महात्मा गांधी की कुर्बानी को देखकर उन्हें राष्ट्रपित की उपाधि दी थी। इस तरह के खिताब दिए नहीं जाते, हासिल किए जाते हैं। पंडित नेहरू और सरदार पटेल ये हिंदुस्तान की सियासत के कद्दावर शख्सियतें थीं, उनको भी कभी फादर ऑफ नेशन नहीं कहा गया।

वहीं केन्द्रीय राज्य मंत्री जीतेन्द्र सिंह ने विरोध करने वालों को जवाब देते हुए कहा, अगर बाहर से किसी के खुले और निष्पक्ष विचार सामने आते हैं, अमेरिकी राष्ट्रपति ऐसा कहते हैं तो हर भारतीय को, चाहे वह किसी भी राजनीतिक विचारधारा का हो उसे गर्व होना चाहिए। पहली बार अमेरिकी राष्ट्रपति ने किसी भारतीय पीएम के लिए ऐसा कहा है, जिसे इसमें परेशानी है वह शायद खुद को भारतीय नहीं मानता। 

 

 

Created On :   25 Sep 2019 9:31 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story