बच्चों को पसंद आएंगी घर पर बनीं चीज राइस बाउल रेसिपी

Try This Cheese Rice Bowl Recipe In Your Home
बच्चों को पसंद आएंगी घर पर बनीं चीज राइस बाउल रेसिपी
बच्चों को पसंद आएंगी घर पर बनीं चीज राइस बाउल रेसिपी

डिजिटल डेस्क, मुम्बई। चीज का नाम सुनते ही बच्चों के मुंह में पानी आ जाता है, लेकिन ब्रेड के साथ चीज खाना हेल्थ के लिए नुकसानदेह हो सकता है। अगर आपको भी चीज पसंद है तो आप चीज राइस बाउल ट्राए कर सकते हैं। यह बनाने में बेहद आसान और स्वाद होता है। आइए जानते हैं इसे बनाने की विधि। 

चीज राइस बाउल बनाने के लिए आपको चाहिए। 
चावल, पानी, मक्खन, मैदा, दूध, तेल, प्याज, गाजर, मटर,स्वीट कार्न, नमक, चीनी, ऑरिगेनो, होल ग्रेन व्हीट, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च, हरी फलियां, केचअप, स्वादनुसार नमक, सफेद मिर्च पाउडर, मोजरेला चीज।

इस तरह बनाएं चीज राइस बाउल
सबसे पहले चावल को पका लें। इसके बाद होल ग्रेन व्हीट में 2 कप पानी डालकर इसे भी पका लें। अब पैन लें और उसमें मक्खन और मैदा को तब तक पकाएं जब तक मैदा तेल न छोड़ने लगे। अब इसमें दूध डालकर पेस्ट बना लें। अब इस पेस्ट में नमक, सफेद मिर्च पाउडर और मोजरेला चीज डालकर अच्छी तरह मिला लें। पेस्ट को अच्छे तरह से गाढ़ा होने तक पकाते रहे। अब एक कढ़ाई में तेल गर्म करके प्याज को गोल्डन ब्राउन होने तक भून लें।

जब प्याज फ्राय हो जाए तब इसमें गाजर, फलियां, मटर और स्वीट कार्न को करीब 8-10 मिनट तक पकाएं। अब इसमें ऑरिगेनो, चिली फ्लेक्स, काली मिर्च पाउडर और केचअप डालकर अच्छे से मिला लें। इसके बाद इस मसाले में पके हुए चावल और होल व्हीट ग्रेन डालकर 5-10 मिनट तक पकने दें। जब यह अच्छी तरह से पक जाए तब इसमें ऊपर से चीज और सॉस डालकर गार्निशिंग कर लें। लीजिए तैयार है आपका रेस्टोरेंट जैसा चीजी राइस बाउल। 

Created On :   19 Oct 2019 5:38 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story