छेड़छाड का आरोप लगाकर ठेकेदार को लूटने की कोशिश, महिला गिरफ्तार

Trying rob to contractor by allegation of tampering, Women arrest
छेड़छाड का आरोप लगाकर ठेकेदार को लूटने की कोशिश, महिला गिरफ्तार
छेड़छाड का आरोप लगाकर ठेकेदार को लूटने की कोशिश, महिला गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। छेड़छाड़ का आरोप लगाकर 35 वर्षीय एक ठेकेदार से लूटपाट की कोशिश करने वाली महिला को डीबी मार्ग पुलिस ने गिरफ्तार किया है। महिला की हरकत से घबराए ठेकेदार ने शोर मचाकर लोगों से मदद मांगी जिसके बाद गस्त लगा रही पुलिस वहां पहुंच गई। महिला के साथ तीन पुरुष आरोपी थे जो पुलिस को देखते ही फरार हो गए। गिरफ्तार महिला का नाम सईद शेख है। ठेकेदार ग्रांटरोड रेलवे स्टेशन जा रहा था। इसी दौरान सामने से आ रही एक महिला ने उसे कंधे से धक्का दिया। इसके बाद महिला छेड़छाड़ का आरोप लगाकर शोर मचाने लगी। 

आरोप लगाकर ठेकेदार को लूटने की कोशिश 
इसी दौरान तीन लोग वहां पहुंचे और उन्होंने ठेकेदार को पीटना शुरू कर दिया। इस दौरान आरोपियों ने ठेकेदार के पास मौजूद बैग छीनने की कोशिश की जिसमें दो लाख रुपए थे। इसके बाद महिला ने एक टैक्सी रोककर पीड़ित को उसमें ले जाने की कोशिश की। उसके साथ मौजूद आरोपियों ने भी ठेकेदार को धक्का देकर टैक्सी में बिठाने की कोशिश की। लेकिन ठेकेदार ने शोर मचाना शुरू कर दिया। इसी दौरान पुलिस की एक टीम मौके पर पहुंच गई। तीन आरोपी पुलिस को देखते ही मौके से भाग निकले लेकिन टैक्सी में बैठी होने के चलते महिला पकड़ी गई। 

CCTV से खुलासा 
पुलिस दोनों को लेकर पुलिस स्टेशन पहुंची और यहां महिला के छेड़छाड़ के दावों की जांच के लिए मौके पर मौजूद CCTV देखा गया तो साफ हुआ कि महिला ने खुद धक्का दिया था। इसके बाद पुलिस ने आरोपी महिला को गिरफ्तार कर लिया। उसके साथियों की तलाश की जा रही है। 

Created On :   20 April 2018 2:13 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story