महाराष्ट्र बीजेपी के ट्विटर हैंडल से सरकार और सीएम की आलोचना

Tweet from maharashtra BJP official and criticizes state government
महाराष्ट्र बीजेपी के ट्विटर हैंडल से सरकार और सीएम की आलोचना
महाराष्ट्र बीजेपी के ट्विटर हैंडल से सरकार और सीएम की आलोचना

डिजिटल डेस्क, मुंबई। सरकारी नौकरियों में 30 प्रतिशत छंटनी के संबंध में महाराष्ट्र भाजपा के ट्विटर हैंडल से अपनी ही सरकार और मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस की आलोचना करने वाले ट्वीट से पार्टी की जमकर फजीहत हुई। रविवार को सुबह 10.30 बजे पार्टी के ट्विटर हैंडल से सरकार और मुख्यमंत्री पर निशाना साधा गया। ट्वीट में लिखा गया कि प्रदेश में 2 लाख कर्मचारियों की जरूरत है, लेकिन देवेंद्र फडणवीस सरकार 30 प्रतिशत कर्मचारियों की छंटनी कर रही है। यह मेक इन महाराष्ट्र नहीं बल्कि फूल इन महाराष्ट्र योजना है। 


एक घंटे बाद विवादित ट्वीट डिलीट

इस ट्वीट को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, मुख्यमंत्री फडणवीस, प्रदेश कांग्रेस, कांग्रेस उपाध्यक्ष राहुल गांधी और मुंबई कांग्रेस अध्यक्ष संजय निरूपम सहित अन्य नेताओं को टैग भी किया गया। हालांकि गलती समझ में आने के बाद लगभग एक घंटे बाद विवादित ट्वीट को डिलीट कर लिया गया।

विपक्ष के नेता ने कहा ट्वीट ही हकीकत
इस पर विधानसभा में विपक्ष के नेता राधाकृष्ण विखे पाटिल ने कहा कि राज्य में फिलहाल मेक इन महाराष्ट्र नहीं बल्कि फूल (मूर्ख) महाराष्ट्र बनाने संबंधित महाराष्ट्र भाजपा का ट्वीट ही वास्तविकता है। हम बीते ढाई साल से इस बात को सरकार के ध्यान में लाने का प्रयास कर रहे हैं लेकिन अब पार्टी भी वास्तविकता समझ में आ गई है।   

पार्टी प्रवक्ता ने केशव उपाध्ये ने पुलिस में की शिकायत
इस ट्वीट को लेकर हो रही आलोचना के बाद पार्टी के प्रवक्ता केशव उपाध्ये ने दावा किया कि महाराष्ट्र भाजपा के ट्विटर हैंडल का दुरुपयोग हुआ है और उससे छेड़छाड़ की गई है। उन्होंने इसके खिलाफ पुलिस के साइबर क्राइम विभाग के पास एक शिकायत की है। उपाध्ये ने कहा कि पार्टी का ट्विटर हैंडल के हैक किए जाने की संभावना है। इसलिए इसकी जांच पुलिस के साइबर सेल को करनी चाहिए। उपाध्ये ने बताया कि पार्टी का अधिकृत ट्वीटर हैंडल का इस्तेमाल पार्टी के सोशल मीडिया संयोजक आशीष मेरखेड करते हैं। पर रविवार को मेरखेड या फिर पार्टी किसी अन्य व्यक्ति ने ट्वीट नहीं किया। फिर भी ट्वीटर हैंडल पर सरकार के खिलाफ ट्वीट नजर आया। इससे ट्वीटर अकाऊंट हैक होने की आशंका है।

Created On :   3 Dec 2017 3:54 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story