दंगा भड़काने वालों पर Twitter की सख्ती, बंद किए 7 करोड़ फर्जी अकाउंट

Twitter suspended over 70 mn fake accounts in two months
दंगा भड़काने वालों पर Twitter की सख्ती, बंद किए 7 करोड़ फर्जी अकाउंट
दंगा भड़काने वालों पर Twitter की सख्ती, बंद किए 7 करोड़ फर्जी अकाउंट

डिजिटल डेस्क, सैन फ्रांसिस्को। अफवाह फैलाने, दंगा भड़काने और सेलिब्रिटीज को ट्रोल करने वालों पर ट्विटर ने सख्ती दिखाई है। ट्विटर ने दंगा भड़काने और अफवाह फैलाने में उपयोग हो रहे दुनियाभर के सात करोड़ से अधिक फर्जी अकाउंट बंद कर दिए हैं। कंपनी ने दो महीने तक मुहिम चलाकर दुनियाभर से ऐसे खातों को ढूंढा और उन्हें बंद किया है। बताया जा रहा है कि राजनीतिक दबाव बढ़ने के बाद ट्विटर ने ये कार्रवाई की है।


अमेरिकी संसद ने की थी निंदा

दूसरे देशों से चल रहे फर्जी खातों पर बंदिश न लगा पाने के कारण अमेरिकी संसद ने ट्विटर की निंदा की थी। सांसदों ने इन फर्जी खातों के जरिए अमेरिका की राजनीति में दखल की संभावना भी जाहिर की थी। 

 

 

एक दिन में बंद किए 10-10 लाख खाते

ट्विटर से जुड़े सूत्रों ने बताया कि अक्टूबर की तुलना में मई और जून में दोगुने से भी ज्यादा अकाउंट कंपनी ने बंद किए हैं। पिछले कुछ महीनों के दौरान ट्विटर ने एक दिन में 10-10 लाख खाते बंद किए हैं।

 

भारत में 3.4 करोड़ अकाउंट

भारत में ट्विटर के 3.4 करोड़ यूजर हैं। 2019 तक इनकी तादाद 3.44 करोड़ तक पहुंच सकती है। संदिग्ध खातों पर कार्रवाई का असर पूरी दुनिया में ट्विटर यूजर की संख्या पर भी पड़ सकता है। 

 

 

प्रियंका चतुर्वेदी को मिली थी धमकी

ट्विटर पर ट्रोल करने के सबसे ज्यादा मामले भारत में सामने आते हैं। कुछ दिनों पहले कांग्रेस नेत्री प्रियंका चतुर्वेदी और उनकी बेटी को ट्विटर पर धमकी मिली थी। बाद में पता चला जिस खाते से ट्वीट किया गया वह फर्जी था। वहीं पासपोर्ट केस के बाद विदेश मंत्री सुषमा स्वराज को भी काफी ट्रोल किया गया।


 

कर्मचारियों की संख्या बढ़ाएगा ट्विटर

फर्जी खाता बनाने और उसका गलत इस्तेमाल करने वालों से निपटने के लिए ट्विटर, टेक्नोलॉजी मजबूत करने के साथ कर्मचारियों की संख्या भी बढ़ाएगा। कंपनी के वाइस प्रेसिडेंट डेल हार्वे ने कहा, ये सुनिश्चित किया जाएगा कि ट्विटर के जरिए लोंगों को विश्वसनीय और उच्च गुणवत्ता वाली सूचनाएं मिल सकें।

Created On :   7 July 2018 7:12 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story