अगवा किए ढाई साल के मासूम को पुलिस ने छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

अगवा किए ढाई साल के मासूम को पुलिस ने छुड़ाया, आरोपी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। उपराजधानी में दिन दहाड़े एक मासूम को किडनेप कर लिया गया। जिसे पुलिस ने आरोपी के चंगुल से छुड़ा लिया है। पुलिस ने अनीस नामक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि किडनेपिंग यह नजारा CCTV फुटेज में कैद हो गया। CCTV में साथ देखा जा रहा है कि एक शख्स मासूम का हाथ पकड़कर उसे ले जा रहा है। जिसमें बच्चे और किडनैपर दोनो को साथ देखा जा सकता है। इस घटना के बाद इलाके में हड़कंप मच गया । पुलिस CCTV फुटेज के आधार पर आरोपी शख्स की तलाश शुरु कर दी। बच्चे ने टीशर्ट और नेकर पहनी थी।

वारदात सतरंजी पुरा इलाकी की है। जहां ढाई साल के बच्चे को किसी व्यक्ति ने दोपहर एक बजे उसके घर के बाहर से अगवा कर लिया। बताया जा रहा है कि बच्चा उस वक्त घर के बाहर खेल रहा था। खेलते वक्त उसे शातिर शख्स ने अगवा किया, और अपने साथ ले गया। बच्चे को अगवा करने के बाद जब वह जा रहा था, तो आसपास लगे CCTV कैमरा में उसकी तस्वीर जब्त हो गई। अगवा किए गए बच्चे का नाम मोहम्मद कुनेद बताया जा रहा है। उसके पिता का नाम मोहम्मद इदरीस है।

दो साल पिछले सतरंजी पुरा में मोहम्मद इदरीस परिवार के साथ रहने आया था। जो किराए के मकान में रहता है। परिवार में दो बच्चे हैं, एक 6 साल लड़का है, तो दूसरा लड़का ढाई साल का है। बच्चा जब खेल रहा था, तो शख्स उसे बहला फुसला कर अपने साथ ले गया। मोहम्मद इदरीश ठेला चालक है। उसका कहना था कि उसकी किसी के साथ दुश्मनी नहीं है, ना ही पैसे देने में सक्षम है। हालांकि उसे फिरौती का कोई फोन नहीं आया है। पुलिस ने मुस्तैदी से अगवा बच्चा छुड़ाकर पुलिस के हवाले कर दिया।

 

Created On :   20 July 2018 1:09 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story