गांजा की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 8 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त

Two arrested for smuggling ganja, 8 kg 700 grams of ganja seized
गांजा की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 8 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त
गांजा की तस्करी करते 2 गिरफ्तार, 8 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त

डिजिटल डेस्क, जबलपुर। अधारताल थाना पुलिस ने गांजा की तस्करी करने वाले दो तस्करों को गिरफ्तार किया है। गांजा तस्करों के पास 8 किलो 700 ग्राम गांजा भी बरामद किया है। गांजा तस्कर तरूण बिरहा और विजय झारिया गांजा बेचने की फिराक में इमलिया रेलवे ब्रिज के पास खड़े हुए थे, जिन्हें मुखबिर की सूचना पर गिरफ्तार किया है।

इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पुलिस को मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि तरूण बिरहा, उम्र 19 वर्ष निवासी शीतला माता मंदिर के सामने बेलबाग निवासी और विजय झारिया उम्र 33 वर्ष निवासी उड़ना पाटन वेयर हाउस के पास पाटन एक काले रंग के बैग में गांजा रखे हुए हैं, जिससे दोनों बेचने के लिए ग्राहक का इंतजार कर रहे हैं। सूचना पर तत्काल कार्रवाई करते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करते हुए 8 किलो 700 ग्राम गांजा जब्त किया है।

उल्लेखनीय है कि पुलिस अधीक्षक निमिष अग्रवाल (भा.पु.से.) द्वारा समस्त राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को अवैध हथियार एवं मादक पदार्थ की तस्करी मे लिप्त आरोपियों को चिन्हित करते हुए उनके विरूद्ध प्रभावी कार्रवाई हेतु आदेशित किया गया है। आदेश के तहत अति.पुलिस अधीक्षक शहर राजेश कुमार त्रिपाठी अति.पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डा. राय सिंह नरवरिया, अति.पुलिस अधीक्षक शहर (दक्षिण) डा. संजीव उइके, अति. पुलिस अधीक्षक (अपराध) शिवेश सिंह बघेल तथा नगर पुलिस अधीक्षकों द्वारा थाना प्रभारियों एवं क्राइम ब्रांच की टीमों और थानों मे पदस्थ अधिकारी कर्मचारियों एवं मुखबिरों को अवैध हथियारों एवं मादक पदार्थो की तस्करी मे लिप्त आरोपियों की पतासाजी हेतु लगाया गया है। इसी के तहत थाना प्रभारी अधारताल स्वपनिल दास के नेतृत्व में थाना अधारताल एवं क्राईम ब्रांच की संयुक्त टीम द्वारा 8 किलो 700 ग्राम  मादक पदार्थ गांजा जब्त करते हुए 2 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

कर रहे थे ग्राहक का इंतजार
इस संबंध में थाना प्रभारी स्वपनिल दास ने बताया कि विश्वसनीय मुखबिर की सूचना पर इमलिया रेल्वे ब्रिज के पास दबिश दी गयी। इस दौरान एक व्यक्ति एवं एक युवक रोड किनारे में कंधे पर बैंग टांगे खड़ा हुआ था। जिन्हें घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपियों ने अपना-अपना नाम व पता तरूण बिरहा उम्र 19 वर्ष निवासी शीतला माता मंदिर के सामने बेलबाग एवं विजय झारिया उम्र 33 वर्ष निवासी उड़ना पाटन वेयर हाउस के पास थाना पाटन बताया है। आरोपियों की तलाशी लेने पर दोनो के कंधे में टंगे बैगों में बोरी के अंदर मादक पदार्थ गांजा होना मिला है। दोनों के पास से क्रमश: तरूण के कब्जे से 4 किलो 750 ग्राम गांजा एवं विजय झारिया के कब्जे से 3 किलो 950 ग्राम गांजा जब्त करते  हुये आरोपियों के विरूद्ध थाना अधारताल में धारा 8, 20 एनडीपीएस एक्ट के तहत कार्यवाही की गयी।

इनकी रही उल्लेखनीय भूमिका
आरोपियों को गिरफ्तार करने में  थाना प्रभारी अधारताल स्वपनिल दास, क्राईम ब्रांच के सहायक उप निरीक्षक अमरीश पाण्डे, आरक्षक बलराम पाण्डे, अतुल गर्ग नतिन मिश्रा, अमित दुबे, महेश कहार तथा थाना अधारताल के उप निरीक्षक श्री केवल सिंह परते ,पीएसआई दिलीप मिश्रा, प्रधान आरक्षक शिवशंकर यादव, आरक्षक मयंक रघुवंशी , शिशुपाल यादव की सराहनीय भूमिका रही।

Created On :   1 April 2019 12:48 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story