शराब व्यापारी का अपहरण कर वसूली के मामले में मुख्य आरोपी की प्रेमिका सहित 2 गिरफ्तार

District Mineral Fund is not being used in Gadchiroli!
गड़चिरोली में जिला खनिज निधि का नहीं हो रहा कोई उपयाेग!
शराब व्यापारी का अपहरण कर वसूली के मामले में मुख्य आरोपी की प्रेमिका सहित 2 गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर । शराब व्यापारी का अपहरण कर उससे दस लाख रुपए वसूलने के मामले में गंभीर मोड़ आया। मामले में शेखू की प्रेमिका और उसके दो साथियों को अपराध शाखा के दस्ते ने गिरफ्तार किया है। हालांकि शेखू अभी भी अपने अन्य साथियों के साथ फरार है।  अपराध शाखा यूनिट क्र.2 के दस्ते ने फरार गिरोह के सूत्रधार गुलाम नवाज शेखू खान की प्रेमिका और साथी शिवा उर्फ शिवप्रसाद और आकाश चव्हाण नामक आरोपियों को गिरफ्तार किया है।

पुलिस के दबिश देेते ही भाग निकला शेखू
उल्लेखनीय है कि, 4 सितंबर 2019 को शराब कारोबारी मनीष नगर निवासी प्रशांत आंबटकर (36) ने अंबाझरी थाने में शिकायत दर्ज कराई थी। शिकायत में कहा गया था कि 26 अगस्त 2019 को प्रशांत अपनी कार से कहीं जा रहा था, तभी शंकर नगर से रामनगर के बीच में अापराधिक गिरोह के मुखिया शेखू ने अपने साथियों की मदद से बंदूक की नोंक पर उसका अपहरण किया था। आंखों पर पट्टी बांधकर मनीष को वाड़ी, वड़धामना आदि स्थानों पर घुमाते रहे तथा जान से मारने की धमकी देकर उससे दस लाख रुपए की मांग की गई। इस बीच 26 और 27 अगस्त 2019 की दरमियानी रात बंधक बनाए गए प्रशांत को आरोपी उसके घर लेकर गए और दस लाख रुपए लेने के बाद प्रशांत को छोड़ा गया। घटना के बाद आरोपी मुंबई भाग गए थे। जांच के दौरान अपराध शाखा की यूनिट क्र.2 के निरीक्षक अनिल ताकसांडे को गुप्त जानकारी मिली कि शेखू शहर में आया हुआ है। पुलिस ने संभावित स्थानों पर दबिश दी। शेखू तो पुलिस के हाथ नहीं लगा, लेकिन उसका खास  शिवा, आकाश और शेखू की प्रेमिका पुलिस के हाथ लगे। पुलिस ने  इन सभी आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया  है। निरीक्षक अनिल ताकसांडे ने फरार शेखू और उसके अन्य साथियों को जल्दी ही गिरफ्तार करने का दावा किया है। पुलिस आरोपियों की सरगर्मी से तलाश में जुटी है। 

Created On :   5 Oct 2019 12:53 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story