काल बन गई लालबर्रा सड़क, दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत

Two brothers killed in road accident at lalbarra tehsil balaghat
काल बन गई लालबर्रा सड़क, दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत
काल बन गई लालबर्रा सड़क, दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत

डिजिटल डेस्क,बालाघाट।  मध्य प्रदेश के बालाघाट जिले में लालबर्रा  सड़क पर एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। सड़क हादसे में जहां दो सगे भाईयों की दर्दनाक मौत हो गई, तो वहीं एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। सूचना के बाद मौके पर पहुंची पुलिस ने शव का पंचनामा करते हुए पोस्ट मार्टम के लिए भेजा है, वहीं गंभीर रूप से घायल महिला को उपचार हेतु अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने मामले को दर्ज करते हुए विवेचना में लिया है।
यह है पूरा मामला-
इस संबंध में पुलिस ने जानकारी देते हुए बताया कि बीती रात बालाघाट-लालबर्रा मार्ग पर गर्रा डिपो के पास चौपहिया वाहन की टक्कर से दो लोगों की मौत हो गई। जबकि मोटर सायकिल में बैठी महिला को मामुली चोटें है। मिली जानकारी अनुसार नगरीय क्षेत्र के वार्ड क्रमांक 09 मोर कॉलोनी निवासी 50 वर्षीय युनुश खान पिता मो. इकबाल खान और 47 वर्षीय मो. ईशा खान पिता मो. इकबाल खान पारिवारिक सदस्य महिला के साथ मोटर सायकिल से लालबर्रा जा रहे थे। इस दौरान गर्रा डिपो के पास किसी चौपहिया वाहन ने उनकी मोटर सायकिल को जबरदस्त टक्कर मार दी। जिससे युनुश खान की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। जिसे अस्पताल लाये जाने के बाद चिकित्सक ने मृत घोषित कर दिया। वहीं मो. ईशा खान की बेहतर उपचार के लिए ले जाते समय मौत हो गई।
परिवार में शोक व्याप्त-
इस संबंध में पुलिस ने बताया कि  बताया जाता है कि मोटर सायकिल में बैठी पारिवारिक सदस्य महिला को मामुली चोटें है। बहरहाल घटना के बाद रात में दोनो ही मृतक भाईयों का शव पुलिस ने बरामद कर सुरक्षित रखवा लिया था। जिनके शव का पीएम करवाकर अस्पताल चौकी पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिया है। सड़क हादसे में दो भाईयों की एक साथ मौत से परिजनों सदमे में है। घटना के बाद से लोगों में शोक व्याप्त है। लोगों का कहना है कि संबंधित मार्ग पर हमेशा हादसे होते रहते हैं, यहां पर सुरक्षा व्यवस्था बढ़ायी जाए, ताकि सड़क हादसों में अंकुश लग सके।

Created On :   13 March 2019 12:37 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story