173 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में दो कंपनियों के निदेशक गिरफ्तार

Two Company directors arrested in 173 crore rupees fraud case
173 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में दो कंपनियों के निदेशक गिरफ्तार
173 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में दो कंपनियों के निदेशक गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, मुंबई। वस्तु एवं सेवा कर (GST) विभाग ने मुंबई स्थित दो कंपनियों के निदेशकों को 173 करोड़ की धोखाधड़ी के आरोप में गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने फर्जी बिल के आधार पर छूट लेकर सरकार को चूना लगाया। कोर्ट में पेशी के बाद होनों को दो जून तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है।

फर्जी बिल के आधार पर सरकार को लगाया चूना
गिरफ्तार आरोपियों के नाम अमित उपाध्याय और असद अनवर सैयद है। उपाध्याय ने अपनी होराइजन आउटसोर्स सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के लिए 80 करोड़ का GST क्रेडिट लिया। इसके लिए विभाग को जो बिल दिए गए वे फर्जी थे। ये बिल उसने सैयद की कंपनी बेस्ट कंप्यूटर सोल्यूशंस से लिए थे। जांच में यह भी सामने आया कि उपाध्याय ने अपने ग्राहकों से अप्रैल 2016 से जून 2017 के बीच 47 करोड़ रुपए सेवाकर के रुप में वसूले लेकिन ये पैसे उसने सरकार के पास जमा कराने के बजाय खुद रख लिए।

जांच में खुलासा हुआ कि होराइजन आउटसोर्स सोल्यूशंस प्राइवेट लिमिटेड ने 127 करोड़ रुपए के फर्जी बिल या तो लिए हैं या दूसरों को दिए हैं। अधिकारियों के मुताबिक बैंकों से ज्यादा लोन लेने के लिए भी फर्जी बिल के आधार पर ज्यादा टर्नओवर दिखाया गया। वित्तवर्ष 2016-17 के दौरान कंपनी ने 400 करोड़ का टर्नओवर दिखाया था। अधिकारियों को शक है कि कंपनी अवैध रूप से पैसे विदेश भेजने के मामले में भी शामिल हो सकती है। उपाध्याय छह और कंपनियों के बोर्ड में शामिल है। फिलहाल मामले की छानबीन की जा रही है।

Created On :   20 May 2018 1:33 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story