बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, ट्रैक्टर-ट्राली पलटी - बच्चे समेत दो मृत, 25 घायल

Two died in bike collision, tractor trolley overturned 25 injured
 बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, ट्रैक्टर-ट्राली पलटी - बच्चे समेत दो मृत, 25 घायल
 बाइकों की भिड़ंत में दो की मौत, ट्रैक्टर-ट्राली पलटी - बच्चे समेत दो मृत, 25 घायल

डिजिटल डेस्क, छिंदवाड़ा। यहां आमने-सामने से बाइकों की टक्कर में दो युवकों ने जान गवां दी। इस दुर्घटना में जान गवांने वाले दोनों युवकों के सिर के अलावा शरीर के किसी हिस्से में चोट नहीं लगी थी। यदि वे हेलमेट लगाए होते तो उनकी जान बच सकती थी। वहीं एक युवक को गंभीर चोटें आई है। जिसे इलाज के लिए जिला अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। 

आमने सामने की टक्कर 

एएसआई एलपी गुप्ता ने बताया कि बिछुआ निवासी 30 वर्षीय सुनील पिता बाबूलाल साहू अपनी बाइक से सलैय्या जा रहा था। उसकी बाइक चांद के तिगरा से बिछुआ जा रहे 22 वर्षीय अरविंद पिता बट्टीलाल सरेयाम व कमल पिता भोंदू वर्मा की बाइक से जा टकराई। दुर्घटना खमरा से चांद रोड पर हुई। सिर पर चोट आने से सुनील साहू और अरविंद सरेयाम की मौके पर मौत हो गई। वहीं कमल वर्मा को गंभीर चोटें आई है। घटना की सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस टीम ने शव पोस्टमार्टम के लिए अस्पताल पहुंचाएं।

घर से मक्का बीज लेने निकला था सुनील

मंगलवार सुबह घर से सुनील साहू मक्का बीज लेने सलैय्या के लिए निकला था। खमरा से सलैय्या के बीच एक पुलिया के समीप वह दुर्घटना का शिकार हो गया। वहीं मृतक अरविंद सरेयाम के परिजनों ने बताया कि अरङ्क्षवद व कमल किसी काम से बिछुआ आ रहे थे। रास्ते में बाइक की सीधी भिड़ंत में दोनों की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले को जांच में लिया है। 

गंगापूजन में जा रहे ग्रामीणों से भरी 

तामिया के दोरियाखेड़ा से प्रतापगढ़ गंगापूजन में शामिल होने जा रहे ग्रामीणों से भरी ट्रैक्टर-ट्राली अनियंत्रित होकर पलट गई। इस हादसे में गंभीर रुप से घायल एक महिला और बच्चे की मौत हो गई। वहीं लगभग 25 ग्रामीण घायल हुए हैं। घायलों में महिलाएं और बच्चे अधिक है। घायलों को इलाज के लिए तामिया अस्पताल लाया गया। यहां से आठ गंभीर मरीजों को जिला अस्पताल रेफर किया गया। जिला अस्पताल में सभी गंभीर मरीजों का इलाज चल रहा है।

क्षमता से अधिक लोग सवार थे

पुलिस ने बताया कि मंगलवार लगभग डेढ़ बजे दोरियाखेड़ा से दिनेश उईके के ट्रैक्टर-ट्राली से ग्रामीण प्रतापगढ़ बादल में आयोजित गंगापूजन में शामिल होने जा रहे थे। ट्रैक्टर में क्षमता से अधिक लोगों के सवार होने से अनियंत्रित होकर गाड़ी पलट गई। हादसे में 50 वर्षीय कमला बाई पति बदू सिंग और 6 वर्षीय अनुराज पिता दिनेश उइके की मौत हो गई। वहीं लगभग 25 घायलों को चोटें आई है। जिन्हें इलाज के लिए अस्पताल लाकर भर्ती कराया गया है। दुर्घटना की सूचना मिलने पर तामिया, देलाखारी और झिरपा की डायल-100 और 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंच गई थी। जिन्होंने घायलों को अस्पताल पहुंचाया। दुर्घटना की सूचना मिलने पर तहसीलदार रत्नेश ठवरे समेत अन्य अधिकारी अस्पताल पहुंचे थे। 
 

Created On :   25 Jun 2019 1:49 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story