19 करोड़ के ड्रग्स के साथ दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

two foreigners arrest with 19 cr. of drugs
19 करोड़ के ड्रग्स के साथ दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार
19 करोड़ के ड्रग्स के साथ दो विदेशी नागरिक गिरफ्तार

दैनिक भास्कर न्यूज़ डेस्क, मुंबई.  एंटी नार्कोटिक्स सेल (एएनसी) ने 19 करोड़ रुपए से ज्यादा की नशे की खेप के साथ दो विदेशी नागरिकों को गिरफ्तार किया है। पकड़ी गई आरोपियों में एक महिला भी है। महिला आरोपी को एयरपोर्ट पर गिरफ्तार किया गया। जबकि दूसरा आरोपी शहर के भीतर से पकड़ा गया।

एक अधिकारी ने बताया कि केनियाई मूल की महिला सोफी सोन्गे (38) को शुक्रवार को हवाई अड्डे से पकड़ा गया। सोफी विमान के जरिए लोम से अबाबा और फिर अदिस अबाबा से मुंबई पहुंची थी। उसके पास से दो किलो सात सौ ग्राम कोकीन बरामद किया गया। बरामद कोकीन शराब के दो कार्टन में बोलतों में भरकर रखा गया था। 164 कैपस्यूल में भरकर रखे गए कोकीन को पहली नजर में देखने पर वह चॉकलेट जैसा नजर आता था। बरामद कोकीन की कीमत 16 करोड़ 20 लाख रुपए है। सोफी दूसरी बार मुंबई आई है। इसके अलावा गुरूवार को एनसीबी ने रिचर्ड चिरवा (48) नाम के आरोपी को गिरफ्तार किया गया।

जाम्बिया के नागरिक रिचर्ड को कोलाबा इलाके में किसी ने नशे की खेप लाकर दी। वह मुंबई से अदिस अबाबा के लिए उड़ान भरने की तैयारी कर रहा था। आरोपी के पास से 23 किलो 800 ग्राम एम्फेटामाइन जब्त किया गया जिसकी बाजार में कीमत तीन करोड़ रूपए है। आरोपी ने नशीला पदार्थ क्रिकेट में इस्तेमाल किए जाने वाले थाईगार्ड में छिपा कर रखा था। एनसीबी के डायरेक्टर संजय झा ने बताया कि मामले की छानबीन की जा रही है। इस बात का पता लगाया जा रहा है कि आरोपियों के तार किन लोगों से जुड़े हैं। अप्रैल महीने से मुंबई एनसीबी की यह पांचवीं बड़ी गिरफ्तारी है। इन मामलों में 96 करोड़ रुपए की ड्रग्स बरामद की जा चुकी है।
 

 

 

Created On :   1 July 2017 6:27 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story