व्हाट्सएप से आचार संहिता का उल्लंघन, वन विभाग के दो कर्मचारी निलंबित

Two forest officers suspended for code of conduct in balaghat
व्हाट्सएप से आचार संहिता का उल्लंघन, वन विभाग के दो कर्मचारी निलंबित
व्हाट्सएप से आचार संहिता का उल्लंघन, वन विभाग के दो कर्मचारी निलंबित

डिजिटल डेस्क, बालाघाट। व्हाट्सएप ग्रुप पर राजनैतिक पोस्ट कर आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन करने पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी डी व्ही सिंह के निर्देशन पर दक्षिण उत्पादन वन मंडल के वनमंडलाधिकारी डॉ ए ए अंसारी ने दो कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है।

व्हाट्सएप पर वन विभाग के वारासिवनी परिक्षेत्र के अधिकारियों एवं कर्मचारियों का वारासिवनी रेंज आफिस नाम से एक ग्रुप बना हुआ है। इस ग्रुप में शामिल वनरक्षक दिनेश पानेकर एवं वन विभाग के स्थायी कर्मी संजय घोले द्वारा चुनाव प्रक्रिया के दौरान राजनैतिक एवं प्रत्याशी के फोटो एवं प्रचार सामग्री पोस्ट की थी। इसकी शिकायत जिला निर्वाचन कार्यालय में इन कर्मचारियों द्वारा पोस्ट की गई सामग्री के स्क्रीन शाट के साथ की गई थी। पूरे मामले की जांच में पाया गया कि इन कर्मचारियों द्वारा आदर्श आचार संहिता का उल्लंघन किया गया है। इस पर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी श्री सिंह के निर्देश पर वन मंडलाधिकारी श्री अंसारी ने वन रक्षक दिनेश पानेकर एवं स्थायी कर्मी संजय घोले को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबन अवधि में वनरक्षक दिनेश पानेकर का मुख्यालय गर्रा डिपो में तथा संजय घोले का मुख्यालय कार्यालय दक्षिण उत्पादन वनमंडल बालाघाट नियत किया गया है।

8 हजार कर्मचारियों को बांटा 90 लाख का मानदेय
 चुनाव ड्यूटी में लगे कर्मचारियों को इस बार मानदेय के लिए अधिकारियों के चक्कर नहीं काटने पड़े हैं। बल्कि चुनाव ड्यूटी से आते ही जिले के 8 हजार से ज्यादा कर्मचारियों को 90 लाख का मानदेय दिया जा चुका है।  जबकि अभी भी मानदेय की राशि कर्मचारियों को प्रदाय की जानी है।स बार 10 हजार से ज्यादा कर्मचारियों की ड्यूटी विधानसभा चुनाव में लगाई गई थी। जिन्हें अलग-अलग मानदेय प्रदाय किया जाना था। शुरुआती आंकड़ों के तहत अब तक 8 हजार 235 कर्मचारियों को 90 लाख 57 हजार रुपए का मुआवजा दिया गया है। इनमें 228 सेक्टर ऑफिसरों को 34 लाख 2 हजार रुपए तो  278 माइक्रो ऑब्जर्वर को 27 लाख 8 हजार का मानदेय वितरित किया गया है। 1269 कर्मचारियों को सबसे ज्यादा मानदेय 13 लाख 95 हजार का छिंदवाड़ा विधानसभा में दिया गया है।

Created On :   1 Dec 2018 8:59 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story