साइकिल से 16 राज्यों का सफर कर चंद्रपुर पहुंची ये दो छात्राएं

two girls who arrived in Chandrapur, traveled 16 states by cycle
साइकिल से 16 राज्यों का सफर कर चंद्रपुर पहुंची ये दो छात्राएं
साइकिल से 16 राज्यों का सफर कर चंद्रपुर पहुंची ये दो छात्राएं

डिजिटल डेस्क, चंद्रपुर । गर्मी की छुटि्टयां लगने के पहले ही स्टूडेंट्स छुट्टियों की प्लानिंग कर लेते हैं। खूब एन्जाय करते हैं, वहीं कुछ स्टूडेंट्स अलग होते हैं जो इन छुट्टियों को अलग तरीके से बिताना पसंद करते हैं। ऐसे ही एक कालेज की दो छात्राएं चंंद्रपुर पहुंची। झुलसाती गर्मी में जहां लोगों की घर से निकलने की हिम्मत नहीं होती, वहीं ये लड़कियां साइकिल से समाज में जागृति लााने का प्रयास कर रहीं हैं। लोगों को अच्छे नागरिक बनने तथा महिलाओं का सम्मान करने का संदेश देने के लिए झारखंड और बिहार की दो एनसीसी कैडेट्स युवतियां भारत भ्रमण पर निकली हैं। इनके नाम हैं पटना की उर्मिला साहू, जो बीएससी की छात्रा है और झारखंड की सावित्री कुमार बीए कर रही हैं। एग्जाम्स समाप्त होने के बाद दोनों ने साइकिल से भारत भ्रमण का निर्णय लिया। 

समाज जागृति का उठाया बीड़ा 
बताया जाता है कि पर्यावरणपूरक समाज निर्माण, संविधान के तहत समाज की सुरक्षा के लिए वे प्रतिबद्ध हों, वे अच्छा नागरिक बनने का संकल्प करें और देश में बढ़ती महिला उत्पीड़न और अन्य प्रताड़ना के मामलों को लेकर समाज जागरूक होकर न्याय के लिए संघर्ष करें, इस तरह के सामाजिक संदेश देने के लिए सावित्री और उर्मिला विभिन्न राज्यों में साइकिल पर भ्रमण कर रही हैं। 16 राज्यों का दौरा समाप्त कर दोनों  चंद्रपुर पहुंचीं। यहां जिला पुलिस अधीक्षक कार्यालय में उन्हें सर्वप्रथम सम्मानित किया गया।

इस वक्त हुई चर्चा में उन्होंने अपने भारत भ्रमण के उद्देश्य और भ्रमण के दौरान हुए अनुभव साझा किए। जिसके पश्चात केंद्रीय गृहराज्य मंत्री हंसराज अहिर से दोनों की मुलाकात एसपी कार्यालय में कार्यरत पीआई अशोक कोली के माध्यम से हुई। इस अवसर पर गृहराज्यमंत्री अहिर ने दोनों छात्राओं की प्रशंसा कर उन्हें सम्मानित किया। साथ ही उन्होंने कहा कि ऐसी होनहार बेटियों से समाज सीख ले। उन्होंने सावित्री और उर्मिला को सुखद यात्रा के लिए  शुभकामनाएं दीं। इस अवसर बड़ी संख्या में पुलिस विभाग के कर्मचारी उपस्थित थे। 

Created On :   23 April 2018 8:23 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story