उत्तर प्रदेश से अगवा दो किशोरियों को पालघर से पुलिस ने कराया मुक्त

Two kidnapped girls from UP released by police from Palghar
उत्तर प्रदेश से अगवा दो किशोरियों को पालघर से पुलिस ने कराया मुक्त
उत्तर प्रदेश से अगवा दो किशोरियों को पालघर से पुलिस ने कराया मुक्त

डिजिटल डेस्क, मुंबई। उत्तर प्रदेश से कथित रूप से अगवा की गई दो किशोरियों को मुंबई के समीप स्थित पालघर से मुक्त कराया गया है। पुलिस के एक प्रवक्ता ने बुधवार को बताया कि अपहरण करने के आरोप में उत्तर प्रदेश से ही ताल्लुक रखने वाले एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया गया है। उन्होंने बताया कि पिछले हफ्ते 16 और 17 साल की लड़कियां उत्तर प्रदेश के महाराजगंज जिले के सोनौली शहर में अपने रिश्तेदार के यहां गई थी। वे रिश्ते में बहन हैं। उनमें से एक 12वीं की परीक्षा में फेल होने के बाद से निराश थी। उन्होंने बताया कि दोनों लड़कियां 9 व 10 मई की रात किसी को बताए बिना अपने रिश्तेदार के घर से चली गईं। अधिकारी ने बताया कि जब उनका परिवार उनका पता नहीं लगा सका तो उन्होंने सोनौली पुलिस से संपर्क किया और प्रयागराज के अभिजीत यादव पर उनका अपहरण करने का शक जताया। पुलिस ने वहां भारतीय दंड संहिता की धारा 363 (अपहरण) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की।  इस बीच पालघर अपराध शाखा के छुट्टी पर चल रहे उपनिरीक्षक सुरेंद्र शिवड़े को सूचना मिली कि एक व्यक्ति दो लड़कियों को लाया है और उन्हें वसई के इलाके में स्थित अपने घर में रखा है। उन्होंने बताया कि शिवड़े ने मंगलवार शाम को यादव के घर से लड़कियों को मुक्त करा लिया और उसे गिरफ्तार कर लिया। पुलिस को शक है कि आरोपी लड़कियों को देह व्यापार में धकेलने के लिए लाया था।  

Created On :   15 May 2019 4:58 PM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story