6 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

two men arrested with 6 kg. hemp
6 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार
6 किलो गांजे के साथ दो युवक गिरफ्तार

एजेंसी, शहडोल. एमपी की शहडोल जिला पुलिस ने छह किलो गांजे के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों उत्तरप्रदेश के कुशीनगर के निवासी हैं।
अमलाई पुलिस सूत्रों ने बताया कि कल शाम बुढ़ार कस्बे से दो संदिग्ध युवकों कमलेश सिंह (30) और नौरंग सिंह (28) को पूछताछ के लिये रोकते हुए उनके थैले की तलाशी ली गई। थैले में से छह किलो गांजा बरामद हुआ।

दोनों ने पूछताछ में बताया कि दोनों गांजा रखने के आरोप में शहडोल जेल में बन्द अपने बहन बहनोई के मोबाइल से मिले निर्देश पर गांजे की फुटकर सप्लाई कर रहे थे। पुलिस ने गांजा और मोटरसाइकिल जब्त कर दोनों को मादक पदार्थ अधिनियम के तहत गिरफ्तार कर लिया है।

Created On :   6 Jun 2017 7:22 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story