नकली आधा किलो सोना बेचने के प्रयास में दो गिरफ्तार

Two people arrested for selling fake gold nagpur maharashtra
नकली आधा किलो सोना बेचने के प्रयास में दो गिरफ्तार
नकली आधा किलो सोना बेचने के प्रयास में दो गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, नागपुर। नकली सोना बेचने के प्रयास में दो लोगों को जाल बिछाकर पकड़ लिया गया। दोनों पानठेला चालक को ठगने का प्रयास कर रहे थे। एमआईड़ीसी थाने में प्रकरण दर्ज कर आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। रविवार को अवकाशकालीन अदालत में पेश कर उन्हें पीसीआर में लिया गया है।

राजीव नगर निवासी जितेंद्र पंडित (26) का पानठेला है और केबल कनेक्शन का भी वह काम करता है। शनिवार को दोपहर करीब 2 बजे पिपला फाटा निवासी श्याम रमेश सोलंकी (26) और लालू शंकर सोलंकी (28) नामक दो युवक उसके ठेले पर आए। दोनों ने जितेंद्र को बताया कि, खुदाई के दौरान उनके हाथ आधा किलो की सोने की माला लगी है, जिसे वह बेचना चाहते हैं।

सोना असली है या नकली, इसकी पड़ताल करने के लिए जितेंद्र के हाथ में एक सोने का असली मणी भी थमा दिया गया था। दरअसल वह मणी जेब से निकाला गया था, लेकिन जितेंद्र को इस तरह से दर्शाने का प्रयास किया गया कि, मणी उन्होंने माला से निकाला है। इसका सौदा भी 2 लाख रुपए में हुआ था। इस बीच संदेह होने पर जितेंद्र ने उन्हें बिठाकर रखा और फोन द्वारा संबंधित थाने में इसकी सूचना दी और पुलिस ने दोनों को नकली सोना बेचने के आरोप में दबोच लिया। संदेह है कि, दोनों आरोपियों भी पहले भी इसी प्रकार लोगों को ठगा हाेगा। प्रकरण दर्ज कर उन्हें गिरफ्तार किया गया है।

Created On :   23 April 2019 3:21 AM GMT

Tags

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story