साल के पहले दिन सड़क हादसों में 2 की मौत, कई घायल

Two people died in a road accident on the first day of New Year
साल के पहले दिन सड़क हादसों में 2 की मौत, कई घायल
साल के पहले दिन सड़क हादसों में 2 की मौत, कई घायल

डिजिटल डेस्क सतना। नए साल के पहले दिन सडक़ हादसों में 2 लोगों की मौत हो गयी जबकि 5 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए जिनको उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है।
पवईया थाना कोटर
कोटर थाना अंतर्गत पवईया के पास ट्रक की ठोकर लगने से एक युवक की मौत हो गयी जहां दूसरा घायल हो गया। इस संबंध में पुलिस ने बताया कि पवईया निवासी नीरज सिंह पुत्र रोहणी सिंह 22 वर्ष और अमन सिंह पुत्र लाखन सिंह  17 वर्ष सोमवार सुबह करीब साढ़े 11 बजे बाइक पर सवार होकर कोटर जा रहे थे। इस दौरान जैसे ही मुख्य रोड पर आए तभी पीछे से तेज रफ्तार में आया ट्रक बाइक को ठोकर मारकर भाग निकला। जिससे दोनो लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनको स्थानीय लोगों की सूचना पर डायल 100 टीम ने तुरंत जिला अस्पताल ले गयी जहां डॉक्टर ने देखते ही नीरज को मृत घोषित कर दिया।
रामपुर चौरासी सिविल लाइन
वहीं सिविल लाइन थाना अंतर्गत रामपुर चौरासी के पास सडक़ दुर्घटना में एक युवक की मौत हो गयी। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक हाटी निवासी अर्जुन सिंह पुत्र देवराज सिंह 42 वर्ष बाइक पर सवार होकर शाम को सतना से गांव जा रहे थे। तकरीबन 7 बजे रामपुर चौरासी में तालाब के पास पहुंचे तभी अज्ञात वाहन ठोकर मारकर भाग निकला। हादसे में बाइक सवार को सिर पर गंभीर चोट आई  जिससे मौके पर ही उनकी मौत हो गयी। यह खबर किसी ने डायल 100 पर दी तो पुलिस मौके पर गयी और लाश को उठवाकर अस्पताल की मरचुरी में रखवा दिया।
पशुपतिनाथ मंदिर
एक और सडक़ हादसा सिविल लाइन क्षेत्र में पशुपतिनाथ मंदिर के पास हुआ। पुलिस ने बताया कि कोठी थाना क्षेत्र के सोनौर निवासी अखिलेश सिंह पुत्र राकेश सिंह 26 वर्ष और आशीष प्रताप सिंह पुत्र महेश प्रताप सिंह 25 वर्ष सोमवार शाम को मोबाइल दुकान के लिए सामान खरीदकर वापस जा रहे थे। तकरीबन साढ़े 7 बजे बाइक सवार पशुपतिनाथ मंदिर के पास पहुंचे तभी सामने से आई बोलेरो के चालक ने लापरवाही पूर्वक ठोकर मार दी और भाग निकला। जिससे दोनों लोग घायल हो गए। इस दौरान किसी राहगीर ने डायल 100 पर खबर दी तो मौके पर गयी पुलिस ने दोनो को जिला अस्पताल ले गए जहां उनकी हालत गंभीर बनी हुई है।
अमरपाटन-किरहाई
अमरपाटन थाना अंतर्गत किरहाई में सीता वेयर हाउस के पास अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार 2 लोग गंभीर रुप से घायल हो गए। जिनको सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र प्राथमिक उपचार के बाद सतना रेफर कर दिया गया दुर्घटना सुबह करीब 11 बजे हुई।

 

Created On :   2 Jan 2018 7:56 AM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story