20 हजार की रिश्वत लेते दो पुलिस कर्मी गिरफ्तार

Two policemen arrested for taking bribe of 20 thousand in pune
20 हजार की रिश्वत लेते दो पुलिस कर्मी गिरफ्तार
20 हजार की रिश्वत लेते दो पुलिस कर्मी गिरफ्तार

डिजिटल डेस्क, पुणे।  इलाज के लिए ससुन में भर्ती किए गए आरोपी से मिलवाने के लिए उसके पिता से 20 हजार रूपये की रिश्वत लेते हुए एंटी करप्शन ब्युरो ने दो पुलिस कर्मियों को रंगेहाथ गिरफ्तार किया। दोनों पर बंडर्गाडन पुलिस थाने में मामला दर्ज किया गया है।  पुलिस ने बताया कि स्वप्निल भीमराव भद्रे (30) और अनोश अगस्टिन गायकवाड़ (24) को गिरफ्तार किया गया हैं। उसके खिलाफ आरोपी के पिता ने शिकायत दर्ज कराई है। 

शिकायतकर्ता का बेटा शुक्रराज येरवड़ा जेल में बंद है। उसने उस पर की गई कार्रवाई के खिलाफ जेल में अनशन शुरू किया था जिस कारण उसकी तबीयत बिगड़ गई। इलाज के लिए उसे ससुन अस्पताल में भर्ती कराया गया है। उस पर निगरानी के लिए पुलिस कर्मी भद्रे और गायकवाड़ को अस्पताल में तैनात किया गया था। शुक्रवार को शुक्रराज के पिता उसे मिलने के लिए अस्पताल पहुंचे तब भद्र और गायकवाड़ ने उससे मिलवाने के लिए 20 हजार रूपये की रिश्वत मांगी। उसके बाद शुक्रराज के पिता ने एंटी करप्शन ब्युरो में शिकायत दी। शिकायत के अनुसार शुक्रवार की देर रात अस्पताल में ही जाल बिछाकर भद्रे और गायकवाड़ को शुक्रराज के पिता से 20 हजार रूपये लेते हुए रंगेहाथ गिरफ्तार किया गया।

Created On :   16 Feb 2019 12:01 PM GMT

और पढ़ेंकम पढ़ें
Next Story